पहले रेप फिर ब्लैकमेल करके नग्न तस्वीरें मंगवाता था बैडमिंटन कोच, पीड़िता की गलती से खुला राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बैडमिंटन कोच को अपने यहां कोचिंग ले रही नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ा और जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। यह पता लगा है कि उसने आठ अन्य नाबालिग लड़कियों के साथ भी बुरा किया। उसके फोन पर उन लड़कियों की नग्न तस्वीरें थीं। आरोपी की गिरफ्तारी पीड़िता की वजह से मुमकिन हो पाई। लड़की आरोपी कोच द्वारा दी जा रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग के कारण दबाव में थी।

आरोपी सुरेश बालाजी के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु का निवासी है और हुलिमावु स्थित एक बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में ट्रेनर है। पुलिस के अनुसार, उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का आरोप है और संभव है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हों।

नंबर बढ़ा दिए, ‘गिफ्ट’ दो; भागलपुर में भी हाथरस जैसा प्रोफेसर, ऑडियो वायरल

See also  Court Bomb Threat:बिहार के मुजफ्फरपुर और झारखंड के साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मामला तब सामने आया जब लड़की ने अपनी दादी के फोन से गलती से कोच को अपनी नग्न तस्वीर भेज दी। दादी ने वह तस्वीर देखी और मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार, सुरेश बालाजी ने दो साल पहले कोचिंग क्लास ज्वाइन करने वाली इस लड़की को प्रशिक्षण के बहाने अपने घर ले जाकर कई बार यौन शोषण किया और उसे किसी को बताने से डराया।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें 13 से 16 साल की आठ लड़कियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो मिले। जांचकर्ताओं का मानना है कि वह कोचिंग सेंटर की कई नाबालिग लड़कियों को निशाना बना रहा था। सुरेश बालाजी को अभी आठ दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “जांच जारी है और संभव है कि और पीड़ित भी सामने आएंगे।”

पटना में कारोबारी के घर 1.26 करोड़ की लूट, पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

See also  सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री दंपति से मारपीट,हिरासत में 6 पैंट्री कर्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now