पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मां कुनी कुई का निधन, रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मां कुनी कुई का निधन, रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मां कुनी कुई का निधन गुरूवार को हो गया। रांची के मेदांता अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। 80 वर्षीय कुनी कुई का पिछले कई दिनों से मेदांता अस्पताल में निधन चल रहा था।

मनीष रंजन को JSSC चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी, बिहार के सारण जिले के रहने वाले है IAS अधिकारी
दिवंगत कुनी कुई का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जगन्नाथपुर के पाताहातु में शुक्रवार को किया जाएगा। मेदांत अस्पताल में निधन होने की सूचना के बाद उनके बेटे मधु कोड़ा और बहू पूर्व सांसद गीता कोड़ा अस्पताल पहुंची और शव को गांव लेकर चले गये। कुनी कुई अपने पीछे तीन बेटे और चार बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। उनके निधन पर राजनीति जगत के कई लोगों ने शोक जताया है।

See also  पटना में पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार, खुद को ADG बताकर करता था ठगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now