धौनी बन गए है चेन्नई सुपरकिंग के लिए बोझ! 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल, कोच ने किया चौकाने वाला खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 31, 2025

एमएस धोनी IPL के लिए उपलब्ध, लेकिन नहीं खेलेंगे सभी मैच

डेस्कः आईपीएल-2025 सीजन में महेंद्र सिंह धौनी का बैटिंग ऑडर की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम में उनके पुराने साथ हरभजन सिंह से लेकर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट धौनी के 8-9 नंबर पर बैटिंग करने के लिए आने पर सवाल खड़ा कर रहे है। पांच बार चेन्नई सुपर किंग को आईपीएल का खिताब जीताने वाले धौनी इस सीजन में बैटिंग करने नीचे आ रहे है और उसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ रहा है।

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले सनोज मिश्रा रेप के आरोप में गिरफ्तार
चेन्नई सुपर किंग ने इस साल अबतक तीन मैच खेले है जिसमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच में जीत हुई है। अंक तालिका में अभी चेन्नई सातवें नंबर पर है। जो तीन मैच चेन्नई ने खेले है उन तीनों को मिलाकर धौनी ने अबतक केवल 46 रन बनाये है, इसमें 30 नॉट आउट उनका सर्वश्रेष्ठ है। धौनी का नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने आना और टीम के गिरते प्रदर्शन के बीच फैन्स ये जानने को आतुर है कि आखिर धौनी नीचले क्रम में क्यों बल्लेबाजी करने आ रहे है।

See also  उस्मान हादी की मौत पर सुलग उठा बांग्लादेश, अवामी लीग का दफ्तर फूंका, चार शहरों में हिंसा 

पति ने ब्लेड से काट कर की पत्नी और बेटे की हत्या, घरेलू विवाद का खूनी अंजाम
धौनी के फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट के मन में चल रहे सवालों का जवाब चेन्नई सुपर किंग के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक फ्लेमिंग ने कहा है कि धौनी इस वक्त घुटने के चोट से जूझ रहे है, उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। यही कारण है कि धौनी के लिए 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल हो जा रहा है। ऐसे में धौनी ओवर के हिसाब से बैटिंग करने के लिए आते है।

 

बिहार में सत्तारूढ़ दल के दो नेताओं की “वो” वाली तस्वीर हो गई वायरल, पदाधिकारी की आपत्तिजनक तस्वीर से पार्टी में खलबली
चेन्नई सुपर किंग ने पिछले दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गवाएं है, धौनी आरसीबी के खिलाफ 9वें और राजस्थान के खिलाफ 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे और दोनों ही मैच में चेन्नई की हार हो गई। चेन्नई की लगातार दो हार के बाद कोच फ्लेमिंग ने इस बात को खारिज कर दिया कि धौनी अब टीम के लिए बोझ बन गए है, उन्होने कहा कि फ्रेंचाइज के वे सबसे महंगे खिलाड़ी है। धौनी का शरीर और घुटना अब पहले जैसा नहीं है। वह ठीक से चल तो रहे है, लेकिन उसको ठीक रखना भी एक पहलू है। वो पूरे 10 ओवर बैटिंग नहीं कर पाते, इसलिए वो खुद ही इस बात का ध्यान रखते है कि उस मैच में वो टीम को क्या दे पाते है। फ्लेमिंग ने आगे कहा कि इसके अलावा दूसरे मौकों पर वह अन्य प्लेयर्स को सपोर्ट करेंगे और उनके लिए मौके बनाएंगे। मैंने पिछले साल भी कहा था कि वह हमारे लिए बेशकीमती हैं। लीडिंग और विकेटकीपिंग के साथ उनका 9-10 ओवर में उतरना ठीक नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now