पति ने ब्लेड से काट कर की पत्नी और बेटे की हत्या, घरेलू विवाद का खूनी अंजाम

छोटे भाई ने शराब के नशे में कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी फरार

सरायकेला-खरसावां: कांडाधोरा तामुलिया क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

अमन साहू के गुर्गे को मयंक सिंह को लेने विदेश जाएगी झारखंड पुलिस, मिली प्रत्यर्पण की अनुमति
खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा के रहने वाले सुकराम मुंडा ने अपनी पत्नी रविवारी सिंह और बेटे की निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, घर के बिस्तर पर ब्लेड बरामद किया गया था, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि उसने ब्लेड से अपनी पत्नी और बेटे का गला काट दिया।

नोएडा के पोर्न स्टूडियो के अंदर लगे थे एडल्ट वेबकैम, 4 घंटे में शूट होती थी लड़कियों की ब्लू फिल्म
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही आरोपी सुकराम मुंडा फरार है पुलिस उसको गिरफ्तार करने में लगी है। घटना चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी की है। इस पूरे मामले पर ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि ‘पुलिस को सोमवार सुबह घटनाक्रम की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. आरोपी सुकराम मुंडा फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है’।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now