बोकारो में ACB की बड़ी कार्रवाई, गोमिया प्रखंड अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो में ACB की बड़ी कार्रवाई, गोमिया प्रखंड अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारोः धनबाद से आई एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोकारो के गोमिया अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ललन कुमार पैसे नहीं देने पर बार-बार परेशान कर रहा था। पीड़ित ऑफिस का चक्कर काट कर तंग आ गया था। आखिरकार उस व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की।

NTPC डीजीएम हत्याकांड का खुलासा, डर का माहौल पैदा करना और लेवी वसूली के लिए किया गया था मर्डर
गोमिया अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मी ललन कुमार ऑनलाइन नाम सुधारने को लेकर 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे तभी एसीबी की टीम ने उन्हे धर दबोचा। ललन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे लेकर धनबाद चली गई।धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोमिया अंचल कार्यालय में छापेमारी की गयी। ललन कुमार गोमिया अंचल के हल्का नंबर एक, दो, तीन एवं चार का राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

See also  पहलगाम के आतंकवादी को उग्रवादी कहने पर भारत सरकार ने BBC को भेजा नोटिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now