- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड ATS के DSP रात भर बिहार की महिला से करते थे फोन पर बात, पति की शिकायत पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

झारखंड ATS के DSP रात भर बिहार की महिला से करते थे फोन पर बात, पति की शिकायत पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रांचीः झारखंड एटीएस के तत्कालीन डीएसपी पर हेमंत सोरेन की सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

रांची के तमाड़ में ACB की कार्रवाईः BSO 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सरकार की ओर से तत्कालीन डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्देश जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रदीप कुमार, तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस, रांची को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उनके आचरण तथा कृत्यों से पुलिस की गरिमा तथा छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिस वजह से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है।

देवघर में इंडियन ऑयल के डिपो में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया गया खाली
तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार पर बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले एक युवक ने आरोप लगाया था कि डीएसपी उनकी पत्नी से रातभर फोन पर बात करते है, दोनों के बीच निजी संबंध है। जब वो इसका विरोध करते है तो डीएसपी उनको जान से मारने की धमकी देते है। यहीं नहीं उस युवक ने आरोप लगाया था कि जब वो इसका विरोध करते हुए तो उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके गाली गलौच किया जाता है।

See also  मंच पर जूते-चप्पल की माला लेकर पहुंचे नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री, 64 मंदिर बनाने वाले मुस्लिम नेता ने जानिये क्यों किया ऐसा काम

320 214 23767735 thumbnail 16x9 dsp

जयराम महतो ने विधानसभा में उठाया पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी का मामला
पीड़ित पति ने ये भी आरोप लगाया था कि डीएसपी उनकी पत्नी पर तलाक देने का भी दवाब बना रहा था और ऐसा नहीं करने पर गलत परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित पति ने झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को दी इसके बाद तीन सदस्यीय कमिटी ने पूरे मामले की जांच की जिसमें आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज शामिल थे। इस कमिटी की अध्यक्षता एडीजी सुमन गुप्ता ने की थी। कमिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने प्रदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now