Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | हेमन्त सरकार के जनविरोधी और देश विरोधी नीतियों को उजागर करेगी भाजपा- दिलीप सैकिया

हेमन्त सरकार के जनविरोधी और देश विरोधी नीतियों को उजागर करेगी भाजपा- दिलीप सैकिया

Prashant Singh
March 9, 2022 10:45 PM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
bjp09
SHARE

हेमन्त सरकार के खिलाफ पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर आन्दोलन करेगी भाजपा
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री, झारखंड प्रभारी व सांसद दिलीप सैकिया ने हेमन्त सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में देश विरोधी ताकतें फन उठा लिया है। ऐसे देश विरोधी ताकतों को कुचलने के लिए आन्दोलण करेंगे। हेमन्त सरकार के चेहरे को जनता के बीच उजागर करेंगे। हेमन्त सरकार जनविरोधी ही नहीं बल्कि देशविरोधी ताकतों को मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार के खिलाफ जनजागरण खड़ा करेंगे। तुष्टीकरण राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दम खम से लड़ेगी। मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख को सशक्त बनाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार की नेतृत्वविहीनता के कारण झारखंड जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। जानबूझकर भाषा के नाम पर, स्थानीयता के नाम पर लड़ाया जा रहा है। हेमन्त सरकार झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार ने मधु कोड़ा सरकार के भ्रष्टाचार को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर आन्दोलन होगा।
वहीं नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीयता पर हेमन्त सरकार को अपना स्टैंड किलियर करना चाहिए। हेमन्त सरकार सत्ता में है करना उन्हें है किंतु वे जानभुझ कर प्रदेश की जनता को उलझाकर रखी है। यह सरकार भाषा के नाम पर स्थानीयता के नाम पर गुमराह कर रही है। सदन के अंदर अध्यन करने की बात कहती है तो सदन के बाहर इनकी बोली बदल जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जब भी जनता ने अवसर दिया वे अपना स्टैंड किलियर किया। उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर भी हेमन्त सरकार प्रदेश की जनता को लड़ाने का कार्य किया है। सबसे अधिक व संपर्क भाषा हिन्दी को हटाकर उर्दू रखते हुए तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है हेमन्त सरकार।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भारत के बढ़ते ताकत व संपन्नता से विपक्ष व विदेशी एजेंट घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत वैभव संपन्नता की ओर बढ़ रहा है। इससे घबराकर अलगाववादी भारत को तोड़ने के लिए अलग अलग एजेंडा लेकर आ रहे हैं। ऐसे अलगाववादी एजेंडे को हेमन्त सरकार आगे बढ़ा रही है। तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे एजेंडों से लड़ने के लिए संगठन को बल देते हुए बूथ को सबसे मजबूत बनाने पर काम करना है।

See also  ऐक्शन मोड में हेमंत सोरेन सरकार, तीन महीने में 28,368 को मिलेगा रोजगार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article yogi09 स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरि के महासमाधि दिवस पर ऑनलाइन सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article hc हाईकोर्ट सातवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से किया इनकार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

58 minutes ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

6 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

6 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

7 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?