सरयू राय ने मांगा केंद्र के पास झारखंड के बकाया का हिसाब-किताब, सरकार ने दिया ये जवाब…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2025

radha krishna kishore and saryu rai

रांचीः झारखंड विधानसभा में सरयू राय ने केंद्र के पास झारखंड के बकाए राशि पर सरकार से जवाब मांगा । सरयू राय के प्रश्न पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जवाब दिया और कहा कि झारखंड का पैसा केंद्र के पास बकाया है कोयला मंत्री से मुलाक़ात के बाद भी उन्होंने माना था कि झारखंड का बकाया है और उसे वापस करने के लिए केंद्र जल्द ही टीम भेजेगी ।  सरयू  राय ने आरोप लगाया कि केंद्र के पास बकाए राशि को लेकर राज्य सरकार सिर्फ़ राजनीति कर रही है । इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि बकाया राशि को लेकर राजनीति नहीं हो रही है बकाया राशि को ब्याज के साथ वसूली की जाएगी ।  

सरयू राय ने टाटा कंपनी द्वारा कोल वाश का बकाया राशि वापस  देने की मिसाल देते हुए कहा कि सरकार को हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल के ज़रिए पैसा वसूलने की प्रक्रिया करे ।

See also  झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्ति अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात

धनबाद से बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने धनबाद में थानों में कमी का सवाल उठाते हुए क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए । राज सिन्हा ने कहा आरोप लगाया कि धनबाद में अपराधी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं । इस पर प्रभारी मंत्री ने जवाब देते हुए कहा है कि धनबाद में पर्याप्त थाने और ओपी हैं और दिशा-निर्देशों के हिसाब से थानों को हाईटेक किया गया है और आवश्यकतानुसार थाने और ओपी खोले जाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now