पटनाः मोतिहारी में तैनात महिला दारोगा को ऑन ड्यूटी पुलिस वर्दी में रील्स बनाने का नशा चढ़ा हुआ है। वो जहां भी जाती है मौका मिलते ही रील्स बनाने लग जाती। पुलिस गाड़ी हो या बैंक का निरीक्षण करने जाने हो जहां मन किया रील्स बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मां ने अपने प्रेमी से कराया नाबालिग का दुष्कर्म, फिर करा दी हत्या, फेसबुक से हुई थी दोस्ती, ऐसे खुला राज
सोशल मीडिया पर अपने अलग अलग अंदाज में रील्स बनाकर पोस्ट करने वाली महिला दारोगा पर एसपी ने कार्रवाई कर दी और उसे निलंबित कर दिया। इस सम्बन्ध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद महिला दारोगा प्रियंका गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पुलिस कर्मी को यह सख्त आदेश है कि ऑन ड्यूटी कोई पुलिस कर्मी रील नहीं बनाएगा।
महिला दारोगा प्रियंका गुप्ता रील्स बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं, जो रातों रात वायरल भी हो जाता था। इसे लेकर थाना क्षेत्र के चौक-चौराहों पर लोगों की जुबान पर उनका ही नाम रहता था। मैडम ड्यूटी कम रील्स ज्यादा बनाने में मशगूल रहती थीं। इधर पुलिस मुख्यालय ने सख्त आदेश जारी किया था की वर्दी पहनकर कोई भी वीडियो या रील्स पुलिसकर्मी या पुलिस पदाधिकारी बनाते हैं, तो उन पर सख्ती से कार्रवाई होगी। प्रियंका गुप्ता का सरकारी गाड़ी पर सवार होकर वर्दी में रील्स बनाने का सिलसिला जारी था। उसे एसपी ने गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया है।






