- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने आर्किड अस्पताल जाकर सड़क हादसे में घायल सांसद महुआ माजी के स्वास्थ्य का जाना हाल

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने आर्किड अस्पताल जाकर सड़क हादसे में घायल सांसद महुआ माजी के स्वास्थ्य का जाना हाल

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को आर्किड अस्पताल जाकर सड़क हादसे में घायल राज्यसभा सांसद महुआ माजी के स्वास्थ्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की टीम से महुआ माजी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मांगी। उनको दिये जाने वाले उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने डॉक्टरों से बातचीत की।

61160dc6 f12d 45aa 86ac 7b8bb876a243 scaled

JMM सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, बेटा और बहू भी अस्पताल में भर्ती, महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे सभी
महुआ माजी अपने बेटे और बहू के साथ महाकुंभ में स्नान कर रांची लौट रहे थे उसी दौरान लातेहार में वो सड़क हादसे की शिकार हो गई। गाड़ी चलाते समय उनके बेटे को नींद का हल्का झोंका आया है और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महुआ माजी के बाये हाथ में फ्रेक्चर और लेफ्ट साइड छाती में चोट लगी है। जिसकी वजह से उनका रिब फैक्चर हो गया है और छाती में हवा भर गया है, जिसको न्यूमोथोरेक्स कहते है। अभी ऑब्जरवेशन में है, गुरूवार को सर्जरी की जाएगी।

See also  दिल्ली बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now