मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामले में स्कूल संचालक प्रशांत हिरासत में, कोडरमा-गिरिडीह DC से मांगा गया जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2025

मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामले में स्कूल संचालक प्रशांत हिरासत में, कोडरमा-गिरिडीह DC से मांगा गया जवाब

रांचीः 18 फरवरी को हिंदी और 20 फरवरी को साइंस के पेपर लीक को लेकर कोडरमा पुलिस ने मरकच्चो के प्रशांत कुमार साव उर्फ प्रिंस को हिरासत में लिया है। प्रशांत जामू में प्रज्ञा उच्च विद्यालय के संचालक है। प्रशांत ने बताया कि उसे चतरा से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया था, जिसे उसने वायरल किया था। जिसके बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुट गई है।

लोहरदगा में डेढ़ साल के बच्चे के गले में फंस गया मटर, सांसे रूकने से चली गई जान
मरकच्चो पुलिस ने इस मामले को लेकर स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि व्हाट्सएप ग्रुप पर एक प्रश्न पत्र भेजकर क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे की मांग की जा रही थी, इस कोड के जरिए प्रिंस की मां के खाते में पैसा जा रहा था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं पेपर लीक मामले में गिरिडीह और कोडरमा के उपायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

See also  बीजेपी ने झारखंड में अपने तीन सांसदों का टिकट काटा, सीता सोरेन को सुनील सोरेन की जगह दुमका से उतारा चुनावी मैदान में
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now