कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए उमाशंकर अकेला, दिल्ली में कांग्रेस के लिए कर रहे हैं प्रचार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2025

दिल्लीः कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगा चुनाव के वक्त पार्टी छोड़ने वाले उमाशंकर अकेला की फिर से पार्टी में वापसी हो गई है ।ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ उनकी तस्वीर इरफान अंसारी ने पोस्ट की है। दिल्ली में कांग्रेस के विधायक और मंत्री इरफान अंसारी और केसी वेणुगोपाल के साथ उमाशंकर अकेला  की  फोटो सामने आई है । उसके बाद दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भी वे नजर आए । दिल्ली के दर बाजार में राहुल गांधी के कार्यक्रम में उमाशंकर यादव भी पहुंचे हैं ।

 

See also  लोहरदगा में प्रेम-प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा:प्रेमिका 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ी

गौरतबल है कि उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव 2024 के समय पार्टी छोड़ दी थी । उमाशंकर अकेला ने आरोप लगाया था कि दो करोड़ रुपए नहीं दिए इसलिए उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया । कांग्रेस ने अरुण साहू को टिकट दिया था ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now