उमाशंकर अकेला कांग्रेस में शामिल होने के लिए लगा रहे है दिल्ली के चक्कर, इरफान अंसारी ने केसी वेणुगोपाल से कराई मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2025

उमाशंकर अकेला कांग्रेस में शामिल होने के लिए लगा रहे है दिल्ली के चक्कर, इरफान अंसारी ने केसी वेणुगोपाल से कराई मुलाकात

रांची: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली का चक्कर लगा रहे है। पिछली सप्ताह जरमुंडा में इरफान अंसारी के पैतृक गांव में हुए मिलन समारोह में उमाशंकर अकेला के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की खबरें आई थी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने भी कहा था कि सुबह का भुला शाम को घर वापस आये तो उसे भुला हुआ नहीं कहते है। लेकिन फजीहत के बाद उनके कांग्रेस में शामिल की खबरों का खंडन कर दिया गया।

हजारीबाग में ACB की कार्रवाई, पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
उमाशंकर अकेला ने विधानसभा चुनाव के दौरान बरही से टिकट कटने पर 2 करोड़ रुपये डिमांड किये जाने की बात कही थी, उन्होने आरोप लगाया था कि अगर दो करोड़ रुपये दे दिया होता तो टिकट मिल गया होता। उमाशंकर अकेला का विधानसभा चुनाव के दौरान बरही से कांग्रेस ने टिकट काट दिया था उसके बाद उन्होने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। बरही सीट पर उमाशंकर अकेला के मैदान में उतरने से कांग्रेस उम्मीदवार की हार हो गई थी।

See also  NDA में सीट बंटवारे से मांझी और कुशवाहा नाराज, चिराग पासवान की वजह से JDU-BJP में विद्रोह की स्थिति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now