पलामू के हैदर नगर में दिन-दहाड़े अधेड़ शख्स की हत्या, हत्यारा पैदल ही पिस्टल लहराता फ़रार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2025

पलामू के हैदरनगर में हत्या

पलामू : हैदरनगर के हैदरनगर बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब  शुक्रवार को अपराधी ने दिन दिन-दहाड़े गोली मारकर एक  शख्स की हत्या कर दी ।  मृतक शख्स  बहेरवाखाड़ गांव का निवासी है । 45 वर्षीय किसान इमामुद्दीन अंसारी के रूप में उसकी पहचान हुई है। घटना दोपहर 2 बज कर पांच मिनट की है। यह दिल दहला देने वाली घटना मुख्य बाजार के जगदंबा काम्प्लेक्स के सामने घटी। जहां हमलावर ने इमामुद्दीन अंसारी को चार गोलियां मारी और रेलवे क्रॉसिंग की ओर पैदल भाग निकला।

Contents
See also  बिहार में वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की शर्मनाक हरकत, पति को पीटा-पत्नी के साथ की बदसलूकी, VIDEO हुआ वायरल

रांची में 5 साल की बच्ची को हुआ गुलियन बेरी सिंड्रोम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीबीएस की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

सरे बाजार हुई हत्या

मृतक इमामुद्दीन अंसारी शुक्रवार की दोपहर बाजार आए थे। उनके साथ गांव के ही मोहम्मद अब्बास भी थे। मोहम्मद अब्बास ने बताया कि चौक बाजार की ओर से पैदल आए एक अपराधी अचानक उनके सामने रुका। बहुत हीरो बनते हो, बास बनते हो कहते हुए ताबड़तोड़ चार-पांच गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही इमामुद्दीन अंसारी वहीं गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मृतक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Poor Lady…राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू को लेकर सोनिया गांधी की टिप्प्णी पर हो रहे बवाल में कूदे चंपाई सोरेन

हत्यारा हुआ फरार

सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना की पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने नराजगी जताई। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है। छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  Patna में दिनदहाड़े बैंक से 14 लाख की लूट, उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से कैश लेकर बदमाश हुए फरार

फिल्मी स्टाइल में हुई हत्या

फिल्मी स्टाइल में हुए हत्याके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने डर के चलते अपनी दुकानें बंद कर ली। घटना के बाद हमलावर पिस्टल लहराते हुए रेलवे क्रासिंग की तरफ पैदल हो गया। बताते चलें कि हैदरनगर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।बीते दिनों एक सीएसपी संचालक से अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर 80 हजार रुपये लूट लिए थे। अब इस हत्या ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

हत्या की वजहों का खुलासा नहीं

इमामुद्दीन अंसारी पांच साल पहले तक अन्य राज्यों में प्लांट में मजदूरी करते थे। अब उनके पुत्र बाहर काम करते हैं और इमामुद्दीन पिछले पांच वर्षों से घर पर ही रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। जिससे हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now