- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Video: बापू को श्रद्धांजलि देनी थी बजाने लगे ताली ,नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या है?

NIthish kumar bapu

पटनाः नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या है ?  बिहार की सियासत में ये सवाल हर बार उठ रहा है जब नीतीश सार्वजनिक तौर से किसी कार्यक्रम में नजर आते हैं। ताजा मामला है महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर पटना में गांधी घाट पर आयोजित  श्रद्धांजलि सभा का,  जहां तमाम नेता सावधान की मुद्रा में खड़े थे और बापू को श्रद्धांजलि दे रहे थे तभी नीतीश कुमार ताली बजाने लगे । पास में खड़े नंद किशोर यादव ने इशारे से रोका तो नीतीश कुमार को याद आया कि ये श्रद्धांजलि सभा है ।

नीतीश कुमार इससे पहले भी अपने बयानों और अजीब हरकतों के लिए विवादों में नजर आए । चाहे वो विधानसभा में दिए गए बयान हों या फिर कभी पीएम मोदी का हाथ पकड़ना या फिर रामलीला के दौरान धनुष को छोड़ देना । विपक्ष नीतीश कुमार के इन्हीं वीडियो के जरिए हमलावर है।

See also  Paris Olympic में Julien Alfred ने रच दिया इतिहास, 1.22 लाख आबादी वाले देश सेंट लुसिया को दिला दिया गोल्ड मेडल, 10.72 सेकेंड में दौड़ गईं 100 Meter

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now