- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा जेएसडब्ल्यू को महिला हॉकी क्लब के फाइनल में दी मात, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने चैंपियन को दी ट्रॉफी

रांची : मरांग गोम के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में विमेंस एचआईएल फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा जेएसडब्ल्यू को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पहली महिला हॉकी इंडिया लीग में ओडिशा ने शानदार जीत दर्ज की।

53c7f4cb 22b1 4811 9caf c7cc0bc40e31

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, कहा- 28 हजार से ज्यादा नियुक्तियां अंतिम चरण में
रांची के गुलाबी ठंड के बीच नीली और नारंगी जर्सी में दोनों टीमें फाइनल मैच खेलने उतरी। बड़ी संख्या में पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया। कांटे के मुकाबले में ओडिशा वॉरियर्स की जीत हुई। फाइनल मैच का लुफ्त उठाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री के बेटे ने भी इस मैच का भरपूर आनंद लिया। विजेता टीम को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

fe2efe55 6f75 4db1 82f2 a9a9c27b69c889a60acf 0a31 4ca8 b242 006f854d8a81e2fa7e37 9065 4ad7 aad8 8a9eebc910e7

See also  शादी में घुस गया तेंदुआ, मची चीख-पुकार, दरोगा को पंजा मारा; वीडियोग्राफर और एक कर्मचारी भी घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now