- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे सेना के अधिकारी और उनकी बेटी समेत 3 की मौत, पत्नी और पड़ोसी की हालत गंभीर

महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे सेना के अधिकारी और उनकी बेटी समेत 3 की मौत, पत्नी और पड़ोसी की हालत गंभीर

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के खरनागढ़ा के रहने वाले सेना के जवान शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम कुमार और पड़ोसी राजीव कुमार की यूपी के मिर्जामुराद में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं शिवजी सिंह की पत्नी नीरा देवी और पड़ोसी राजीव कुमार की पत्नी अलका सिंह इस सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गई है जिनका इलाज बनारस के बीएचयू अस्पताल में चल रहा है।

Padma Award 2025: बिहार के शारदा सिन्हा और सुशील मोदी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार
मृतक राजीव कुमार के पिता शिवदयाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजीव और बहू नीरा महाकुंभ में स्नान करने शिवजी सिंह के साथ कार से गए थे। स्नान के बाद शनिवार को लौट रहे थे। इस दौरान बेटे राजीव सिंह, शिवजी सिंह और उनकी बेटी सोनम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि राजीव अपना व्यवसाय करते थे। राजीव सिंह का एक बेटा है, जिसका नाम प्रिंस सिंह है. वह टाटा में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

See also  Kalpan Soren पहला भाषण दे रही थी , सदन में कांग्रेस विधायक सुनने को नहीं थे तैयार! स्पीच के दौरान टहलते रहे

जयराम महतो ने अपने करीबियों पर कर दी बड़ी कार्रवाई, महिला नेता ने लगाया था गंभीर आरोप
पड़ोसी ने बताया कि शिवजी सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिला के रहने वाले थे।खरनागढ़ा में पहले ही घर बनाए थे लेकिन छह महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे। शिवजी सिंह सेना में एक अधिकारी के पद पर थे, उनकी ड्यूटी लेह लद्दाख में थी। छुट्टी में वह अपने घर धनबाद आए थे, उनकी छुट्टी खत्म हो गई थी। उन्हें दिल्ली से फ्लाइट से ड्यूटी पर जाना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण अगले समय तक के लिए फ्लाइट रद्द कर दी गई। जिसके कारण वह ड्यूटी पर नहीं जा सके और ड्यूटी पर नहीं जाने के कारण ही उन्होंने महाकुंभ जाने का प्लान बनाया था। जिसके बाद वह महाकुंभ के लिए परिवार के साथ निकले थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now