बाथरूम में नहाते महिला की बनाई वीडियो, फिर किया रेप, दोस्त से संबंध बनाने के लिए कर रहा था ब्लैकमेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः हरियाणा के नूंह में महिला से आठ महीने से अधिक समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय एक आरोपी को पीड़िता से आठ महीने से अधिक समय तक कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 30 साल की महिला का वीडियो बनाकर उसे अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी ब्लैकमेल किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। दूसरा फरार बताया जाता है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह में रहने वाले मुकुंद उर्फ ​​पप्पी के रूप में हुई है। वह महिला के पति का दोस्त था। वह दोस्ती का फायदा उठाकर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब आठ महीने पहले जब उसका पति घर पर नहीं था, तो आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया।

See also  वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल, फिर घर बुलाकर रेप करता था लेक्चरर, बेंगलुरु में नया कांड

गलती से लगा बैक गियर…पहली मंजिल से गिरी कार, बाल-बाल बची जान; वायरल VIDEO

पीड़िता का कहना है कि वह उस समय नहाने के लिए बाथरूम गई थी। आरोपी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका यौन शोषण करते हुए उसके कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए।

आरोपी पीड़िता को करीब आठ महीने से ब्लैकमेल कर रहा था। वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है। वह अब और अत्याचार सहन नहीं कर पा रही है। आरोपी के अत्याचार से तंग आकर उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। बाद में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन, नूंह में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सिटी पुलिस स्टेशन नूंह के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को बुधवार को यहां एक अदालत में पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उसका मोबाइल फोन बरामद करना है। पुलिस की टीमें दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

See also  नशीली दवा खिलाकर दशकों तक दूसरों से करवाता रहा पत्नी का रेप, 20 हजार वीडियो मिला, अब कोर्ट का फैसला

गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, बाल-बाल बचे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह: VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now