गलती से लगा बैक गियर…पहली मंजिल से गिरी कार, बाल-बाल बची जान; वायरल VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

VIRAL_VIDEO_CAR

डेस्कः पुणे के विमाननगर स्थित शुभ गेटवे अपार्टमेंट में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब दूसरी मंजिल के पार्किंग क्षेत्र से एक कार अचानक पीछे की ओर फिसलकर जमीन पर गिर गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज दिखाता है कि एक सफेद कार बिल्डिंग में प्रवेश कर रही थी। कुछ ही सेकंड बाद, दूसरी मंजिल पर स्थित पार्किंग क्षेत्र की दीवार अचानक टूट गई और वहां खड़ी एक काली कार पीछे की ओर फिसलते हुए सीधे जमीन पर आ गिरी। यह दृश्य इतना अचानक और डरावना था कि वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।

गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, बाल-बाल बचे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह: VIDEO

हादसे के वक्त पार्किंग क्षेत्र के पास एक सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। घटना में किसी को चोट नहीं आई और न ही कोई बड़ी संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि, इस अप्रत्याशित दुर्घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को घबराहट में डाल दिया।

See also  हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई, रिट याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर से पार्किंग करते समय गलती हुई, उसने बैक गियर लगा दिया जिसकी वजह से कार दीवार से टकरा गई। टक्कर के कारण दीवार टूटकर नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग इस हादसे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग पार्किंग क्षेत्र की कमजोर संरचना पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे ड्राइवर की लापरवाही मान रहे हैं।

जयराम महतो के करीबियों पर JLKM के महिला नेता ने लगाया संगीन आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज

यहां देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now