- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गांडेय के आभार सभा में बोली कल्पना सोरेन, ’31 जनवरी के दिन को याद रखना जब हेमंत दादा को भेजा गया था जेल’

गांडेय के आभार सभा में बोली कल्पना सोरेन, '31 जनवरी के दिन को याद रखना जब हेमंत दादा को भेजा गया था जेल'

गिरिडीह: गांडेय से दूसरी बार विधायक चुनकर आई कल्पना सोरेन ने मंगलवार को आभार सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करने से पहले कल्पना सोरेन ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

सुप्रीम कोर्ट से निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी को राहत, विमानन नियमों के उल्लंघन के मामले में झारखंड सरकार की याचिका ख़ारिज
कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए गांडेय की जनता के पूछा कि आपको सम्मान देने का काम किसने किया, हेमंत सोरेन आपके क्या लगते है। जनता ने कहा कि वो मुख्यमंत्री है हमारे। फिर कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री तो वो है लेकिन मुख्यमंत्री से ज्यादा वो क्या लगते है फिर जनता ने कहा कि वो हमारे हेमंत दादा है। इसके बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि कभी आपने सोचा कि हेमंत जी ने मंईयां सम्मान की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपया क्यों किया, इसलिए किया कि वो आपकी परेशानियां समझते है। झारखंड के लोगों का इतना इतना बिजली बिल आता है उसको माफ करने का काम हेमंत सोरेन ने किया। उन्होने देखा है कि गरीबी में रहकर के घर कैसे चलता है, जब आदरणीय दिशोम गुरू जी अपना घर छोड़कर के हमारे झारखंड को नया आयाम देने के मकसद से घर छोड़ा था। हेमंत जी की मां गरीबी में रहती थी, हेमंत जी किस तरह से गरीबी में पले बढ़े है ये उन्होने देखा है। भूख और तड़प हेमंत जी ने देखा है। लेकिन मै इतना कहना चाहूंगी कि अकेले हेमंत सोरेन से कुछ नहीं होगा, झारखंड की जनता का साथ चाहिए।

See also  Heat Wave: बिहार में अगले चार दिन और सतायेगी गर्मी, मौसम विभाग ने घर से नहीं निकलने को लेकर जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड में 16 नक्सली ढ़ेर, एक करोड़ का इनामी भी मारा गया
इसके बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि इस झारखंड की लड़ाई हमारे गुरूजी के साथ कई साथियों ने लड़ी है। झारखंड को चमकाने के लिए आपने 2019 में हेमंत जी को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन इस दौरान कितने उतार चढ़ाव आये, कोर्ट- कचहरी, जेल सब हुआ। फिर भी इसके बाद आप लोगों की ताकत मरांग बुरू की ताकत, आदिवासी और पिछड़े की ताकत ने ये समझा कि झारखंड को अगर कोई आगे बढ़ा सकता है तो कौन बढ़ा सकता है और आपने हेमंत सोरेन को फिर से सत्ता सौंपी। अपना हाथ उठाकर अपने हेमंत दादा, हेमंत भाई को मजबूत करिये। आदरणीय गुरू जी का जो सपना है झारखंड मुक्ति मोर्चा को और भी राज्यों में फैलाना है और अव्वल राज्य झारखंड बनाना है।

सैफ अली खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, चाकू से हमले के बाद पिछले 5 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
जनता से संवाद करते हुए कल्पना सोरेन ने 31 जनवरी 2024 के उस दिन को भी याद किया जब ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। उन्होने कहा कि इसी जनवरी महीने में पिछले साल ईडी ने उन्हे गिरफ्तार किया था। आप इस तारीख को याद रख लेना क्योकि गरीबों की आवाज उठाने वाला जो भी है उसके साथ ये लोग ऐसा ही करेंगे, जो भी गरीब की आवाज बनेगा उसे ये जेल में डालेंगे।आने वाले 5 साल में हमें बहुत काम करना है। जनता ने जिस तरह का समर्थन दिया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। इस बार गांडेय में जबदस्त काम होगा चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में।

See also  गिरिडीह में दीवार गिरने से पिता-पुत्र मलबे में दबे, बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now