BCCL कोयला मुख्यालय में CBIकी दबिश, रिश्वतखोर क्लर्क को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2025

BCCL कोयला मुख्यालय में CBIकी दबिश, रिश्वतखोर क्लर्क को किया गिरफ्तार

धनबाद: सीबीआई की टीम ने सोमवार को धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में दबिश दी। पीएफ क्लर्क प्रणय सरकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया।

आईएएस अधिकारी विजय कुमार गुप्ता का तबादला, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जगह वित्त विभाग के अपर सचिव की मिली जिम्मेदारी
पीएफ क्लर्क प्रणय सरकार रिटायर्ड हो चुके बीसीसीएल कर्मी दीपक कुमार से पीएफ के निकासी के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर प्रणय सरकार को 7 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया।

आईएएस अधिकार राजीव रंजन के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मामला, सरकार को देनी पड़ी क्या सफाई…पढ़िए
सरायढ़ेला स्थित बीसीसीएल की जगजीवन नगर टाउनशिप में काम कर रहे दीपक कुमार कुमार रिटायर्ड होने के बाद अपने पीएफ के पैसे के लिए लगातार कोयला भवन के चक्कर लगा रहे थे। कोयला भवन के सीएमपीएफ विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत प्रणय सरकार उससे लगातार रिश्वत की डिमांड कर रहे थे। प्रणय सरकार की कार्यशैली से परेशान होकर दीपक ने मामले की शिकायत सीबीआई से की। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान प्रथम दृष्टया सीबीआई ने मामला सही पाया। इसके बाद आज सीबीआई ने जाल बिछाकर प्रणय सरकार को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  खूंटी में तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्रियों के घायल होने की सूचना, कार से हुई थी जोरदार टक्कर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now