कौन है सैफ अली खान पर हमला करने वाला विजय दास? मुंबई पुलिस ने दबोचा, जानें सारे अपडेट्स

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2025

Vijay_Das_Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम क्षेत्र से सैफ अली खान पर हमले के मुख्य आरोपी विजय दास को रविवार की तड़के गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम और कसारवडावली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मजदूरों की एक शिविर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। यह कैंप हीरानंदानी एस्टेट के टीसीएस कॉल सेंटर के पास मेट्रो निर्माण स्थल के पीछे स्थित था।

अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके आवास में एक व्यक्ति द्वारा चोरी के इरादे से घुसने के बाद छह बार चाकू मारा गया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। सैफ के बेटे इब्राहीम अली खान ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में रिकवरी कर रहे हैं।

See also  बड़ी खबरः पटना में तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे एसएसपी और एसडीएम, आनंद मोहन के बेटे ने लगाया बड़ा आरोप

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्य आरोपी विजय दास कौन है?

मुख्य आरोपी विजय दास पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कई नाम हैं। विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास के नाम से उसे पुकारा जाता है। पुलिस ने बताया कि विजय दास को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसका रिमांड मांगा जाएगा।

सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को देखा गया था, जिसमें वह सैफ के अपार्टमेंट की वाले घर में एलियम्मा फिलिप्स (लिमा) घटना के समय घर में मौजूद थीं और वह पहली शख्स थीं जिन्होंने आरोपी को देखा। लिमा ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान वह घायल हो गईं। लिमा की चीख सुनकर सैफ अली खान अपने कमरे से बाहर आए और आरोपी से भिड़ गए। सैफ को चोर ने करीब छह बार चाकू मारा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

See also  रांची के होटवार जेल में महिला कैदी से यौन उत्पीड़न का मामला, हाईकोर्ट ने DGP से मांगा दो हफ्ते में जवाब

दुर्ग से पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला ! आरपीएफ ने फोटो देख कर दबोचा

लिमा ने मुंबई पुलिस को बयान में बताया कि आरोपी की काया पतली और उसका रंग काला था। उसकी उम्र लगभग तीस के आसपास थी और उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच थी। घटना के लगभग छह घंटे बाद आरोपी को दादर में एक दुकान पर हेडफोन खरीदते हुए देखा गया। वह नीले रंग की शर्ट पहने हुए था।

इसके पहले उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया था, जहां उसके ट्रेन में सवार होने की संभावना जताई जा रही है। 12वीं मंजिल तक सीढ़ियों से जाता हुआ नजर आया। डीसीपी जोन-9, दीक्षित गेडम ने बताया कि आरोपी ने सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था ताकि वह सैफ के घर में प्रवेश कर सके।

झारखंड के एथलीट ने दिखाया अपना दम, लोहरदगा में 67वीं एथलीट मीट में इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

कैसी है सैफ अली खान की हालत?

सैफ अली खान को अस्पताल में छह गंभीर चोटों के साथ भर्ती किया गया था। उनकी बाएं हाथ और गर्दन पर दो गहरी चोटें लगी थीं। डॉक्टरों ने बताया कि सैफ के रीढ़ में चाकू घुसा हुआ था। उन्होंने कई सर्जरी के बाद अस्पताल में कई दिनों तक गहन देखरेख में रहने के बाद राहत की सांस ली।

See also  2025 में आएगी कोरोना की चौथी लहर? तेजी से वायरल हो रहा वीडियो की जाने सच्चाई

लीलावती अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. निरज उत्तमानी ने शुक्रवार को बताया कि सैफ अली खान को विशेष कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है और वह पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “वह पूरी तरह से खुश हैं। दरअसल, हम उन्हें अगले दो से तीन दिनों में छुट्टी देने की योजना बना रहे हैं।”

पादरी को दफनाने के लिए नहीं मिल रही दो गज जमीन…जानिए कहां कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now