- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

संकट में आजसू पार्टी, युवा मोर्चा के 63 नेताओं का इस्तीफा, नीरू शांति कह चुकीं हैं अलविदा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2025

सुदेश महतो झारखंड छोड़ने की तैयारी में!  AJSU सुप्रीमो ने सिल्ली से चुनाव हारने के बाद उठाया बड़ा कदम, बढ़ी सियासी हलचल

आजसू के लिए बड़ी मुश्किल भरी खबर सामने आ रही है। आजसू पार्टी के जुड़े छात्र संघ और युवा मोर्चा के 63 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। पदाधिकारियों ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को पत्र भेज दिया है। पत्र में कहा कि पार्टी में लगातार असंतोष और असहमति की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सामूहिक निर्णय नहीं लिया जाना और बढ़ती दूरी के चलते अब पार्टी की राजनीति में सक्रिय नहीं रहा जा सकता है। इसलिए सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है तो उसमें पार्टी के महानगर अध्यक्ष सहित अन्य लोग सामिल है। बता दें कि कुछ दिनों पहले कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

ajsu-news ajsu1

ajsu

जयराम महतो ने बिगाड़ा सुदेश का खेल

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जयराम महतो ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। एक साल बनी पार्टी से जयराम महतो विधायक भी बन गए है। उनका कोर वोट महतो है, जो पहले सुदेश महतो के साथ अपना भविष्य देखते थे। लेकिन अब सुदेशा का जादू समाप्त हो गया है। उनकी जगह पर जयराम महतो ने ले ली है। अब महतो नेता जयराम की पार्टी में अपना भविष्य देख रहे हैं।

See also  कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पैन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now