पाकिस्तानी ‘डोनाल्ड ट्रंप’ सड़क पर बेच रहा खीर, गा रहा पंजाबी गाने; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2025

trump-pakistan

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के साहिवाल जिले में डोनाल्ड ट्रंप जैसे दिखने वाले शख्स को देखकर लोग हैरान हैं। हुबहू ट्रंप जैसा दिखने वाले इस शख्स को देख पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाएगा। यह शख्स पंजाबी गाना गाते हुए सड़क पर खीर बेच रहा है। लोगों का कहना है कि हमें ऐसा लग रहा है कि जैसे ट्रंप खुद हमारे शहर में खीर बेचने आए हैं। जब वो खीर खिलाने के लिए गाना गाते हैं तो हम उनके पास चले जाते हैं।

इस शख्स का नाम सलीम बग्गा है। सलीम न केवल अपनी अनोखी शक्ल बल्कि गजब की गायकी से भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इलाके के एक निवासी मोहम्मद यासीन ने कहा, “हमें ऐसा लगता है जैसे ट्रंप खीर बेचने आए हैं।” यासीन ने कहा, “जब वह खीर बेचने के लिए गाते हैं, तो हम उनके पास चले आते हैं।”

आजसू पार्टी से नीरु शांति भगत का इस्तीफा, हेमंत सोरेन से हो चुकी है मुलाक़ात, जेएमएम में जाने की चर्चा

See also  झारखंड में कई जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी बदलें गए, DTO के तबादले की अधिसूचना जारी

बग्गा रंगीन लकड़ी की गाड़ी से खीर परोसते हैं, उन्होंने खुद को सर्दी से बचाने के लिए बेज रंग की सलवार कमीज और काली जैकेट पहन रखी है। लोगों का ध्यान खींचने के लिए वो पंजाबी गाने गाते हैं।

बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। ट्रंप तब से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच ट्रंप जैसा दिखने वाले सलीम बग्गा को पाकिस्तान में लोग पाकिस्तानी डोनाल्ड ट्रंप बता रहे हैं। लोग उनकी ठेली पर खीर खाने आते हैं। सेल्फी खिंचाते हैं और जमकर तारीफ करते हैं। स्थानीय निवासी इमरान अशरफ ने कहा, “खीर वाकई बहुत स्वादिष्ट है… हम उनसे बात करते हैं और उनके साथ सेल्फी लेते हैं, और हम अपने दोस्तों को बताते हैं कि हमने ट्रंप के साथ ये तस्वीरें ली हैं।”

क्या है डिजिटल अरेस्ट और कैसे झारखंड में एक पूर्व अधिकारी को लगा करोड़ों का चूना

See also  केदारनाथ धाम के पैदल रूट पर अश्लीलता की सारी हदें पार, वायरल वीडियो में कपल की गंदी हरकत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now