Jharkhand Weather: कोहरे का प्रकोप जारी, झारखंड में पारा 3 डिग्री पहुंचा, जाने अगले 2 दिन हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2025

THAND

Jharkhand Weather: झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया। यहां शाम में जबरदस्त शीतलहर चली है। मैक्लुस्कीगंज का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। यानी ठंड से फिलहाल लोगों को राहत नहीं है। सोमवार के मौसम की बात करें तो शीतलहर और कोहरे का प्रकोप आज भी रहेगा। आने वाले दो-तीन दिन तक मौसम की यही स्थिति बरकरार रहेगी।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जबरदस्त बर्फबारी हिमालय क्षेत्र और वहां के शहरों में देखी जा रही है। इसका सीधा असर राज्य में शीतलहर के रूप में देखा जा रहा है। शीतलहर आज भी हाल बेहाल करेगी। ऐसे मौसम में खासकर बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़ों के साथ खुद को अच्छे से ढककर रखें। क्योंकि ठंड का अटैक इस समय लग सकता है।

महाकुंभ का हुआ शुभारंभ, पहला शाही स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, हेलिकॉप्टर से ले सकेंगे एरियल व्यू, देखिये क्या है खास तैयारी

See also  बचपन से गुंडागर्दी करता था, लड़कियों को छेड़ता था- सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला

इन शहरों में रहेगा कोहरे का प्रकोप

आज के मौसम की बात करें तो कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, देवघर व गोड्डा यहां पर घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है। यहां रहने वाले लोगों को काफी सचेत होकर रहना होगा। सुबह में कोशिश करें जब धूप निकले तभी यात्रा पर जाएं। रात में तो भूलकर भी गाड़ी न चलाएं व न्यूनतम तापमान यहां 7 से 8 डिग्री तक रहेगा।

जिलों का तापमान

संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 25 व न्यूनतम 11 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

कमला हो गईं लॉरेन पॉवेल, Steve Jobs की पत्नी को संतों ने दिया कौन सा गोत्र, महाकुंभ पहुंची

See also  बार-बार जान देने की बात करने लगी बेटी, मां के पूछने पर सुनाई आसिफ और सरवर की दरिंदगी की कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now