यूपी में 3 बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, बनारस के बाद मेरठ में सनसनीखेज वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2025

merut-murder

डेस्कः मेरठ से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां के लिसाड़ी गेट के सुहैल गार्डन कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मरने वालों में तीन बच्चे हैं। सभी की लाशें घर के अंदर ही पड़ी मिलीं। हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे हैं। जांच के लिए क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड से भी सुराग की कोशिश की जा रही है। मरने वालों के पति मोइन, पत्नी असमा और 3 बच्चे अफ्सा, अजीजा और अदीबा  हैं। पति-पत्नी और तीनों बच्चों को मारकर लाशों को बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया था।

मारने के बाद बच्चों की लाश को बोरी में बांधकर बेड के बॉक्स में रखा गया था। मोइन मिस्त्री का काम करता था। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुराग की कोशिश में जुटी है। जघन्य हत्याकांड की जानकारी तब हुई जब मोईन का भाई सलीम गुरुवार की शाम पहुंचा। सलीम अपनी पत्नी के साथ पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

See also  करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला हेड कांस्‍टेबल से रेप

हेमंत सोरेन ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा के स्वास्थ्य का अस्पताल जाकर जाना हाल

पड़ोसियों से बात करने के बाद पता चला कि बुधवार से ही कोई दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद जबरन दरवाजा तोड़ा। अंदर गया तो वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए। जमीन पर मोईन और आसमा की लाश पड़ी हुईं थीं। बेड के बॉक्स में बच्चों की लाश मिली। पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

मेरठ से पहले वाराणसी में दो महीने पहले पांच नवंबर को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। मां और तीन बच्चों को एक घर के अंदर मौत के घाट उतारा गया था और पिता को दूसरे घर में मारा गया था। पुलिस ने हत्या के लिए जिस युवक पर शक जताया है अभी तक उसे खोज भी नहीं पाई है। ऐसे में यह मामला अभी तक अनसुलझा ही है। इस हत्याकांड में

See also  मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे विधानसभा का चुनाव

इस हत्याकांड में पति राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नमनेंद्र व सुबेंद्र को मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद के ही भाई के बेटे विशाल पर हत्या करने का शक जताया लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कमाल की बात तो यह कि उसके खिलाफ कुर्की का आदेश पुलिस ले आई और कुर्की की नोटिस भी उसी घर पर चस्पा की है जिस घर में राजेंद्र प्रसाद के परिवार को मौत के घाट उतारा गया है।

बारिश के हिसाब से मनरेगा की राशि बढ़ेगी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया अधिकारियों को निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now