पलामू में पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों की हत्या, घर में घुसकर मारी गई गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2025

पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो मार दी गोली, चार महीने पहले हुई थी शादी

पलामू: राज्य में कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों की हत्या कर दी गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए है। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना पलामू के गरदा गांव की है।

झारखंड चुनाव में कांग्रेस ने किया था 450 रुपये में सिलेंडर का वादा, अब ना-नुकुर करने लगी सरकार
मिली जानकारी के अनुसार, पतरातू के पांडे गिरोह के दो गुर्गे भरत पांडेय उर्फ भरत सिंह और दीपक साव उर्फ ढोला की हत्या कर दी गई है। दोनों चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में रूके हुए थे। रविवार देर रात घर का दरवाजा खोलकर अंधाधुंध फायरिंग की गई जिसमें भरत पांडेय और दीपक साव की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटनास्थल से 25 से ज्यादा खोखा बरामद किया गया है।

रामगढ़ में कोयला कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, सदर, पाटन,चैनपुर और सतबरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों रामगढ़ के पांडेय गिरोह से जुड़े हैं. दोनों अपराधी पांडेय की ओर से अलग हुए थे और गिरोह पर हमला भी किया था। आशंका जताई जा रही है कि आपराधिक हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. दोनों ने एक अलग से गिरोह खड़ा कर लिया था। दोनों पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में भी शामिल था। भरत पांडेय 22 दिसंबर को जेल से बाहर निकला था। दीपक के बच्चे का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए सभी पलामू के चैनपुर में जमा हुए थे। पुलिस के अनुसार दीपक और भरत पर रामगढ़ हजारीबाग रांची के इलाके में कई गंभीर अपराध के FIR दर्ज है। दीपक कभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

See also  Heat Wave के बीच प्यास बुझाने बंदरों ने लगा दी कुएं में छलांग, 40 बंदरों की डूबने से हुई मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now