लोहरदगा में नये साल पर पुलिस महकमें में तबादले, दो पुलिस इंस्पेक्टर और छह थानेदार बदले गए

लोहरदगा में नये साल पर पुलिस महकमें में तबादले, दो पुलिस इंस्पेक्टर और छह थानेदार बदले गए

लोहरदगा: नया साल के मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने कई तबादले किये है। जिले के दो पुलिस इंस्पेक्टर और छह थानेदार बदले गए है। इसे साथ कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी नये जगह पर जिम्मेदारी दी गई है।

मंईयां सम्मान समारोह 6 जनवरी को नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा, 56 लाख महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री ट्रांसफर करेंगे 2500 रुपये
एसपी हारिस बिन जमां ने पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार साहू को लोहरदगा पुलिस लाइन से लोहरदगा अंचल का प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर संदीप रंजन को कोर्ट सुरक्षा पदाधिकारी, अभियोजन कोषांग प्रभारी से बदलकर किस्को अंचल का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह लोहरदगा जिले के कुडू, कैरो, किस्को, जोबांग, पेशरार, एसटी-एससी थाना प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश जारी किया है। जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक अंजीम अंसारी को पुलिस केंद्र लोहरदगा से कुडू थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक हर्षवर्धन कुमार सिंह को किस्को थाना प्रभारी से हटाकर जोबांग थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक सुमन मिंज को एसटी-एससी और एएचटीयू थाना प्रभारी से हटाकर किस्को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अवर निरीक्षक गैलन रजवार को थाना प्रभारी जोबांग से बदलकर पेशरार थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक कुलदीप राज टोप्पो को कुडू थाना प्रभारी से बदलकर कैरो का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार मुर्मू को कनीय अवर निरीक्षक लोहरदगा थाना से बदलकर एसटी-एससी और एएचटीयू थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद को पेशरार थाना प्रभारी से बदलकर कनीय अवर निरीक्षक कुडू थाना बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक नीरज झा को कैरो थाना प्रभारी से बदलकर कनीय अवर निरीक्षक भंडरा थाना बनाया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

See also  लोहरदगा और पलामू में PM Modi- राहुल गांधी की जीत की दुआएं मांग रहे हैं पाकिस्तानी, बनाना चाहते हैं पीएम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now