झारखंड के 9 अफसरों का प्रमोशन 3 IPS बने IG, 6 को बनाया गया DIG

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2025

Jharkhand में दो IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

हेमंत सोरेन सरकार ने नए साल से पहले 9 अधिकारियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को आईजी और छह को डीआईजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है। अब इन अधिकारियों के कंधों पर प्रदेश के प्रशान की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

प्रमोशन पाने वाले सभी अधिकारी आईपीएस हैं। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रोन्नति के बाद एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर को पलामू आईजी बनाया गया है।

जैप के डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को मानवाधिकार में आईजी बनाया गया है। इनके अलावा भी कई अन्य आईपीएस अफसरों को भी प्रमोशन दिया गया है। अब इन आईपीएस अफसरों को प्रदेश के प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलेगा।

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, नए साल की पहली सुबह राहतभरी खबर

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की अधिसूचना के अनुसार, राजधानी रांची के एसएसपी और देवघर एसपी को प्रोन्नति देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को डीआईजी के रूप में प्रमोट किया है, लेकिन उन्हें तैनाती तक देवघर एसपी के पद को डीआईजी रैंक में उत्क्रमित किया गया है।

See also  बिहार के क्रिमिनल का UP में एनकाउंटर, 50 हजार के इनामी में STF ने किया ढेर

इसके अलावा रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बनाए गए हैं। उनकी प्रोन्नति के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है। इनके अलावा भी कई अन्य अफसरों को प्रमोशन दिया गया है।

झारखंड सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार ने रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रमोशन के बाद एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बनाए गए हैं। उनके प्रमोशन के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है।

वहीं डीआईजी रैंक में प्रोन्नत होने वाले अन्य चार आईपीएस अधिकारियों में चंदन झा को एसआईबी, प्रियदर्शी आलोक को रेल, अनुरंजन किस्पोट्टा को स्पेशल ब्रांच और अंबर लकड़ा को दुमका का डीआईजी बनाया गया है। इसके साथ ही झारखंड के कुल 9 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है।

मंत्री चमरा लिंडा ने कोडरमा-रामगढ़ प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की शून्य प्रगति पर जताई नाराजगी, तीन दिनों वितरित करने का निर्देश

See also  गुंडागर्दी से परेशान ग्रामीणों ने उग्रवादी मोटा टाइगर की हत्या कर दी, इनके सफाए का लिया संकल्प
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now