झारखंड में 7 दिनों का राजकीय शोक, , 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 27, 2024

dr manmohan singh

रांचीः झारखंड में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषण की गई है ।  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का निधन  दिल्ली के  AIIMS में हुआ है । सरकार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

झारखंड सरकार द्वारा भी सात दिनों के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा।

दिनांक 28.12.2024 को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है।

 

 

See also  NDA सत्ता प्राप्त करने का या सरकार चलाने का कुछ दलों का जमावड़ा नहीं, संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद बोले मोदी

Screenshot 2024 12 27 at 12.31.02 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now