तेज रफ्तार आ रही थी ट्रेन, पटरी पर लेट गया शख्स; बाद में उठकर घर चला गया

kerala-train-man-survives

डेस्कः केरल के कन्नूर जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति को तेज रफ्तार रेलगाड़ी से बचाव के लिए पटरी पर लेट कर जान बचाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कन्नूर के निकट यह व्यक्ति पटरी पर लेट जाता है और रेलगाड़ी उसके ऊपर से गुजर जाती है।

व्यक्ति पूरी तरह से स्थिर होकर पटरी पर लेटा रहता है और रेलगाड़ी के निकल जाने के बाद उठता है और बिना की नकुसान के वहां से चला जाता है। यह घटना सोमवार को शाम करीब 5 बजे कन्नूर और चिरक्कल रेलवे स्टेशन के बीच हुई जब मैंगलोर-तिरुवनंतपुरम रेलगाड़ी वहां से गुजरी।

सोशल मीडिया पर तेजी से इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने व्यक्ति की पहचान पवित्रन के रूप में की है। वह 56 साल का है। रेलवे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पवित्रन का बयान दर्ज कर लिया गया है।

See also  गाड़ी की पिछली सीट को बना दिया OYO, विदाई के बाद बेसब्र हुए दूल्हा-दुल्हन, बहन का भी नहीं किया लिहाज!

कमरे में बुलाकर डॉक्टर ने बनाया शारीरिक संबंध, रांची की महिला ने 32 लाख ठगी का लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, पवित्रन ने दावा किया कि वह फोन पर बात कर रहा था और वह रेलगाड़ी के आने का अंदाजा नहीं लगा पाया। जब उसे खतरे का अहसास हुआ तो वहां से भागने के लिए समय नहीं था। ऐसे में उसने पटरी पर लेटने का फैसला किया जिससे वह हादसे को टालने में सफल रहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘वीडियो देखकर हम भी हैरान रह गए। उनका कद छोटा था इसलिए वह सकुशल रहे।’ जब इस घटना का वीडियो प्रसारित हुआ तो अफवाह फैलने लगी कि एक शराबी व्यक्ति पटरी पर लेटा हुआ था और बाद में वहां से चला गया।

See also  गुरुग्राम में इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 4 युवकों ने की दरिंदगी

पवित्रन ने साफ तौर पर कहा, ‘मैं नशे में नहीं था। मैं अपनी जान बचाने के लिए पटरी पर लेट गया था।’ स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत पवित्रन ने कहा कि इस घटना ने उसे हिलाकर रख दिया है। उसने कहा, ‘मैं अभी भी डर से उबर नहीं पाया हूं।’

झारखंड के 7 लड़कों का प्यार वाला झूठा खेल, लड़की बनकर मिलने बुलाते और फिर…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now