झारखंड के 7 लड़कों का प्यार वाला झूठा खेल, लड़की बनकर मिलने बुलाते और फिर…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2024

झारखंड में 15 हजार बैंक खातों में आ रहे साइबर फ्रॉड के पैसे, सबकी होगी जांच, DGP के आदेश पर ऑपरेशन शुरू

झारखंड के धनबाद के हीरापुर के सात लड़कों ने मिल कर ऐश-मौज के लिए लूटपाट का गिरोह तैयार किया था। महज 18-19 साल के ये लड़के फोन पर अनूठे अंदाज में लड़की से मिलने का झांसा देकर लड़कों को बुलाते थे और उनसे रुपए, पैसे, गहने और बाइक छीन लेते थे। उनका अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता था। पुलिस ने हीरापुर चिरागोड़ा निवासी मनीष कुमार प्रजापति को दबोचा तो गिरोह की कारगुजारियों से पर्दा हटा।

7 लड़कों का प्यार वाला झूठा खेल

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि मनीष 12वीं का छात्र है। उसके छह दोस्त हैं। सभी महंगी बाइक के शौकीन हैं। बाइक पर घूमना और शराब व सिगरेट पीना उनकी दिनचर्या थी। घरवालों से उनके खर्चे पूरे नहीं पड़ते थे इसलिए सभी दोस्त मिल कर वाट्सऐप नंबर से लड़की बन कर लड़कों को प्यार में फंसाते थे और सुनसान जगह बुला कर लूटपाट कर लेते थे।

See also  उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी किया स्टार प्रचारकों का नाम, खरगे, सोनिया,राहुल और प्रियंका का नाम शामिल

झारखंड कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को तोहफा, बढ़ गया महंगाई भत्ता

अय्याशी के लिए कई को फंसाया और लूटा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंग के लड़के कुसुम विहार के एक अपार्टमेंट के पास लड़कों को बुला कर लूटपाट करते थे। लूटपाट में मिलने वाले मोबाइल का ऐप की मदद से पैटर्न लॉक तोड़ कर उनके खातों से भी रुपए उड़ाए जाते थे। 22 दिसंबर को सभी दामोदरपुर स्थित मैदान में बैठे थे। वहीं लूटपाट का शिकार हीरापुर बाउरी पाड़ा निवासी शाहिल अंसारी ने उन्हें देख लिया। मौके पर पुलिस पहुंची और मनीष को दबोच लिया। उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए।

गिरोह के अन्य छह सदस्यों की तलाश तेज

पुलिस ने मनीष की निशानदेही पर शाहिल अंसारी से लूटी गई बुलेट बाइक, हाउसिंग कॉलोनी के रौशन गुप्ता से लूटी बाइक के अलावा दो अन्य बाइक बरामद किए हैं। पुलिस मनीष के साथियों को खोज रही है। इसी गिरोह ने बलियापुर में एक शराब दुकान संचालक धर्मेंद्र सिंह से दो दिसंबर को 35 हजार रुपए और बाइक छीन ली थी।

See also  सीता सोरेन ने घेरा तो इरफान अंसारी ने जोड़ लिए हाथ, कहा- माफी मांगता हूं... VIDEO

कमरे में बुलाकर डॉक्टर ने बनाया शारीरिक संबंध, रांची की महिला ने 32 लाख ठगी का लगाया आरोप

गैंग में एक लड़की भी शामिल

इस गिरोह में मनीष के अलावा भिस्तीपाड़ा का आकाश यादव, श्मशान रोड चीरागोड़ा निवासी संतोष यादव और अनिकेत रवानी, प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर चार निवासी दीपक रवानी, माडा कॉलोनी गली नंबर तीन निवासी मोनू मंडल तथा झरनापाड़ा हीरापुर निवासी चंदन यादव शामिल हैं।

पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरोह में एक श्रुति नाम की लड़की भी है। हालांकि उसका नाम एफआईआर में नहीं आया है। पुलिस ने चंदन यादव के बरमसिया स्थित ससुराल में खटाल में छिपा कर रखा बुलेट व एक अन्य बाइक जब्त की।

रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, झारखंड की राजनीति में नया मोड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now