VIDEO: ‘खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’ बस स्टैंड पर प्रेमी जोड़े का रोमांस, वीडियो ने मचाया हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

couple-romance-at-bus-stand

डेस्कः आजकल सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन अब एक प्रेमी जोड़े का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर नेटिजन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. यह वीडियो किसी पार्क या होटल का नहीं, बल्कि एक व्यस्त बस स्टैंड का है, जहां दिन के उजाले में यह जोड़ा लोग क्या कहेंगे की परवाह किए बिना खुल्लम-खुल्ला रोमांस में डूबा हुआ था।

वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल @divyakumari से शेयर किया गया है। वीडियो में एक लड़का और लड़की बस स्टैंड पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक-दूसरे को गले लगाते और Kiss करते दिख रहे हैं।

पति कहता है तेरे जैसी 300-300 रुपये में मिलती हैं, पत्नी ने कराया मुकदमा

वीडियो में लड़की सफेद साड़ी में नजर आ रही है, जबकि लड़के ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई है। शुरू में लड़की ‘ओले’ कहकर लड़के के गाल पर थपथपाती है और फिर दोनों एक-दूसरे में खो जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि तब बस स्टैंड पर कई अन्य यात्री भी मौजूद थे और बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह कपल अपनी ही धुन में मग्न था।

See also  चूहे की अनोखी भक्ति! भगवान ब्रह्मा के सामने हाथ जोड़ता दिखा, VIDEO वायरल

यह वीडियो 18 सितंबर को एक्स पर अपलोड किया गया था, जिसे अब तक 4 लाख से 69 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, आज की जेनरेशन को हो क्या गया है। दूसरे ने दुख जताते हुए कहा, यह पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे ही बच्चे माता-पिता का भरोसा तोड़ते हैं।

झारखंड में बिजली कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो करेंगे ब्लैकआउट; जानिए वजह

यहां देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर बनाई गई है। लाइव दैनिक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

See also  मुरादाबाद में होने वाले दामाद ने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा! नाबालिग साली को लेकर 'फुर्र'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now