जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता हत्याकांड का हुआ खुलासा, BJP समर्थक समेत 5 गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर मारी गई थी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 20, 2024

जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता हत्याकांड का हुआ खुलासा, BJP समर्थक समेत 5 गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर मारी गई थी गोली

जमशेदपुर: 18 दिसंबर को जमशेदपुर के कदम थाना क्षेत्र इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक भगत हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड को लेकर खुलासा किया और गिरफ्तार 5 लोगों को पेश किया।
एसएसपी ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक भगत की हत्या वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। गिरफ्तार अपराधियों में छोटू बच्चा उर्फ आकाश सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार का विशाल कुमार, विकास सिंह, पंकज साव और निर्मल कॉलोनी कदमा का रहने वाला शक्ति विभार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली और तीन खोखा घटनास्थल से बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बीजेपी समर्थक है।

कोडरमा CO पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन मापी कराने गए थे अधिकारी
18 दिसंबर को कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर चार के पास आलोक भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई थी। मृतक के भाई ने इस मामले में 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। एसएसपी किशोर कौशल ने एसआईटी का गठन कर 48 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

See also  दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 3 युवकों की मौत

यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now