लोहरदगा में पुलिस केंद्र का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे रांची रेंज के IG अखिलेश कुमार झा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2024

लोहरदगा में पुलिस केंद्र का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे रांची रेंज के IG अखिलेश कुमार झा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

लोहरदगा: पुलिस केंद्र का वार्षिक निरीक्षण करने गुरूवार को रांची रेंज के आईजी अखिलेश कुमार झा पहुंचे। पुलिस लाइन में उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आई जी जिला बल के परेड अभ्यास का निरीक्षण किया।

धनबाद में बालू माफिया ने जवानों पर किया हमला, खनन इंस्पेक्टर पर फेंके पत्थर, मोबाइल और गाड़ी को तोड़ा
इसके बाद आईजी अखिलेश कुमार झा ने लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां, एसडीपीओ श्रद्धा केरकट्टा, डीएसपी समीर तिर्की, पुलिस लाइन के प्रभारी शेरू रंजन और सार्जेंट मेजर के साथ बैठक की। इस दौरान आईजी अखिलेश कुमार झा ने पुलिस केंद्र में स्थित मैगजीन, एस आर ई, एम टी, डे ऑफिस, सामान्य शाखा सहित सभी विभागों के साथ पुलिस जवानों के बैरक का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी अखिलेश कुमार झा ने जवानों के लिए पुलिस आम सभा का भी आयोजन किया. इस दौरान पुलिस केंद्र में जवानों को मिलने वाली सुविधा और उनकी परेशानियों को भी सुना गया साथ ही उनके निपटारा के लिए भी निर्देश दिए गए। आईजी अखिलेश कुमार झा ने कहा पुलिस केंद्र के वार्षिक निरीक्षण किया गया साथ ही जवानों की स्थिति देखी गई पुलिस केंद्र के सभी विभागों का निरीक्षण किया गया साथ ही जवानों की भी सुविधा को देखी गई। पुलिस केंद्र में और बेहतर सुविधा कैसे किया जाए जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

See also  ढुल्लू महतो को सरयू राय की चुनौतीः मुझपर करें मुकदमा नहीं तो समझेंगे कायर, कांग्रेस समर्थन देगी तो धनबाद में बड़ी जीत दर्ज करेंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now