झारखंड के बाद अब बिहार में महिलाओं को इंडिया गठबंधन की सरकार देगी 2500 रुपये, तेजस्वी यादव ने की घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2024

झारखंड के बाद अब बिहार में महिलाओं को इंडिया गठबंधन की सरकार देगी 2500 रुपये, तेजस्वी यादव ने की घोषणा

पटना: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने है इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दरभंगा में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ी घोषणा कर दी है। तेजस्वी यादव ने दरभंगा में विशेष रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर माई बहिन मान योजना की घोषणा की है। उन्होने कहा है कि बिहार में उनकी सरकार बनेगी तो एक महीने के अंदर महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये दिये जाएंगे।

BPSC शिक्षक की पकड़ौआ विवाह: प्रेमिका के साथ शादी से किया इंकार तो कर दी जबरन शादी
तेजस्वी यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद जहां है, सुख-समृद्धि का वास वहां है। इसी मंत्र पर चलते हुए बिहार की हर महिला को हम सक्षम बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी यात्राओं के दौरान राज्य के हर हिस्से से हमें महंगाई से त्रस्त लोगों ने अपने अनुभव बताएं हैं। बढ़ती और व्यापक महंगाई के चलते घर-परिवारों को राहत की दरकार है।

See also  प्रिंस खान गैंग में हो गई टूट, मेजर ने कहा-हमारा कोई संबंध नहीं, जिसमें दम होगा वह राज करेगा

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से आज हमने यह निर्णय लिया है और हमें ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 2025 में हमारी सरकार बनने पर हम “माई-बहिन मान योजना” के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का कार्य क़रेंगे। नए बिहार के साथ “समृद्ध महिला, सुखी परिवार” का सपना भी सच होगा।

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “माई बहिन मान योजना केवल चुनावी मुद्दा नहीं है… उन्होंने(तेजस्वी यादव) अपनी यात्रा को दौरान जो प्रतिक्रिया ली है उसके आधार पर ये योजना लाई गई है… अगर महिला समृद्ध होती है तो परिवार खुशहाल होता है… मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। अन्य कई सारी चीजें हैं जिस पर विचार किया जा रहा है…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now