टप्पल थाने से भागे राकेश टिकैत, पीछे-पीछे दौड़ती रही पुलिस, देखें वीडियो

rakesh-tikait

अलीगढ़: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को अलीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लेकर टप्पल थाने में बैठाया था, लेकिन राकेश टिकैत अफसरों को गच्चा देकर थाने से फरार हो गए। पुलिस को भनक लगी तो अधिकारी दलबल के साथ उनके पीछे भागे। राकेश टिकैत ने एक गाड़ी को रुकवाकर उसमें सवार हो गए , वो भागने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया।

राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बुलाई गई किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए निकले, लेकिन उनको टप्पल में अलीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस किसानों को उनके घरों में नजरबंद करके नोएडा जाने से रोक रही है।

रामगढ़ की तीन कंपनियों पर जीएसटी की छापेमारी, 12 करोड़ टैक्स चोरी का मामला उजागर

उन्होंने कहा कि आप हमें कब तक हिरासत में रखेंगे। अगर आप हमें बंद रखेंगे तो हम किससे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों का ऐसा ही रवैया रहा तो किसानों का आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।

हिरासत में लिए जाने के बाद राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमें नहीं पता कि पुलिस हमें कहां ले जा रही है। अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो टप्पल से लखनऊ तक ट्रैक्टर यात्रा शुरू करेंगे। हम शाम 4:00 बजे तक सरकार और प्रशासन का इंतजार करेंगे। अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो आंदोलन की नई रणनीति का ऐलान करेंगे। यह लड़ाई अब आर-पार की होगी।

पांच लोग घर में घुसे और टांगी से युवक को काट डाला, झारखंड में हत्या के बाद सनसनी

वहीं, कुछ देर टप्पल थाने में राकेश टिकैत रहे, लेकिन जैसे ही उनको मौका मिला तो वह थाने से भाग निकले। पुलिस पीछे-पीछे भागी और राकेश टिकैत को दोबारा पकड़ लिया। हालांकि, इस दौरान राकेश टिकैत गाड़ी में बैठ गए थे, पर पुलिस ने उनको रोक लिया।

बता दें कि मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर किसान नोएडा में डटे हुए हैं। मंगलवार को 160 से ज्यादा किसानों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शाम को सभी को छोड़ दिया गया था। वहीं, पंजाब के किसानों ने भी 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का एलान किया। किसानों के फैसले को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

वजन घटाने अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, कर दिया शीघ्रपतन का इलाज; अब मिलेगा 3500 करोड़ का मुआवजा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now