देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, गुरूवार को करेंगे शपथग्रहण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 4, 2024

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, गुरूवार को करेंगे शपथग्रहण

डेस्क: बुधवार को महाराष्ट्र के अलगे मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया। देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता और महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। पिछले 12 दिनों से चला आ रहा राजनीतिक संकट अब खत्म हो गया है।

ED केस में पेशी से राहत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे हाईकोर्ट

whatsapp image 2024 12 04 at 12.21.23 pm
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र राज्य सरकार ने जारी किया है। इस निमंत्रण पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम लिखा हुआ है।नागपुर में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल है। कार्यकता ढोल और नगाड़े लिए जश्न मना रहे हैं।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र विधायक दल ने विधायक दल के नेता के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम चुना है… देवेंद्र फडणवीस के नाम के चयन से महाराष्ट्र में दिवाली जैसा माहौल है। जैसे 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र में विकास कार्य हुए, वैसे ही अब भी होंगे…”

See also  रांची में 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश और ठनके का येलो अलर्ट, अगले हफ्ते मानसून में बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा, “आज वे (देवेंद्र फडणवीस) भाजपा के विधायक दल के नेता चुने गए हैं और वे मुख्यमंत्री भी बनने जा रहे हैं। यह उनकी हैट्रिक है, हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now