रांची का मेकॉन से सिरमटोली फ्लाईओवर होगा जल्द शुरु, हेमंत सोरेन ने किया औचक निरीक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2024

mecon siramtoli flyover inspection

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक  कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें।

mecon siramtoli flyover inspection

तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य

फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर परियोजना को निर्धारित समय सीमा से पहले ही राजधानी वासियों को समर्पित किया जा चुका है। मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे यह फ्लाईओवर भी निर्धारित समय सीमा से पहले ही रांची वासियों को समर्पित की जा सके इस निमित्त राज्य सरकार के पदाधिकारी, इंजीनियर एवं फ्लाईओवर निर्माण में लगे श्रमिक पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने कार्य में जुटे हैं।

See also  झारखंड विधानसभा में सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली शपथ, संताली, मुंडारी भाषाओं में सदस्य ले रहे हैं शपथ

mecon siramtoli flyover inspection

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फ्लाईओवर परियोजना का भी जल्द से जल्द शुभारम्भ हो, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर चूंकि रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजर रहा है इसीलिए रेल गाड़ियों के आवागमन से संबंधित बिंदुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर का देश और राज्य में एक अलग पहचान होगा। यह फ्लाईओवर अपने आप में एक अनोखा फ्लाईओवर होगा।
WhatsApp Image 2024 12 03 at 14.36.32 1रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर पर 4 लेन में दौड़ी गाड़ियां, अब जाम से मिलेगी निजात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now