बंगाल से झारखंड आलू की गाड़ियों को रोके जाने का मामला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, मुख्यसचिव का दिया मामला सुलझाने का निर्देश

बंगाल से झारखंड आलू की गाड़ियों को रोके जाने का मामला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, मुख्यसचिव का दिया मामला सुलझाने का निर्देश

रांची: पश्चिम बंगाल से झारखंड आने वाले आलू के वाहनों को रोके जाने के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को तत्काल निष्पादन का आदेश दिया है। सीएम की पहल के बाद मुख्य सचिव ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव मनोज पंत से फोन पर इस मामले को लेकर बात की।

तीन दिनों से गायब शादीशुदा महिला आशिक के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई, छह महीने पहले हुई थी शादी
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने जल्द से जल्द एक कमेटी बनाकर मामले का निष्पादन करने का भरोसा दिया। दरअसल, 28 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आलू के निर्यात पर रोक लगा दी, इस वजह से आलू लदे ट्रक पश्चिम बंगला के बॉडर पर जाकर फंस गए। इसकी वजह से ट्रकों के चालक और खलासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलू का आवक प्रभावित होने पर झारखंड में आलू के दाम 5 से 10 रुपये तक बढ़ गए हैं।

See also  Rajmahal : पाकुड़ में कल्पना सोरेन की जनसभा में उमड़ी भीड़, बीजेपी पर लगाया धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप; राजमहल से विजय हांसदा के लिए मांगा वोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now