By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: रात भर वेंटिलेटर का इंतज़ार, निजी अस्पताल में भर्ती के लिए पैसे नहीं, आयुष्मान कार्ड नहीं…इस तरह हुई भगवान बिरसा मुंडा के परपोत की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | रात भर वेंटिलेटर का इंतज़ार, निजी अस्पताल में भर्ती के लिए पैसे नहीं, आयुष्मान कार्ड नहीं…इस तरह हुई भगवान बिरसा मुंडा के परपोत की मौत

रात भर वेंटिलेटर का इंतज़ार, निजी अस्पताल में भर्ती के लिए पैसे नहीं, आयुष्मान कार्ड नहीं…इस तरह हुई भगवान बिरसा मुंडा के परपोत की मौत

LiveDainik Desk
November 29, 2024 9:56 PM
By LiveDainik Desk
1 year ago
Share
मंगल सिंह मुंडा, उलिहातू
SHARE

उलिहातूः  नारायण मुंडा उबड़ खाबड़ पगडंडी पर बड़ी मुश्किल से चल पा रहे हैं । उम्र 81 वर्ष हो चुकी है । फिर भी चल फिर लेते हैं । रगों में भगवान बिरसा मुंडा का खून जो बहता है  । थकते नहीं और ना ही दुखों के पहाड़ का बोझ लिए हुए झुकते हैं । बेटे की मौत हो चुकी है । मंगल मुंडा अब इस दुनिया में नहीं है । पिता नारायण मुंडा मिट्टी देने के लिए बुढ़े कदमों से उबड़ खाबड़ पगडंडी पर आगे बढ़ रहे हैं । कलेजे का टुकड़ा दुनिया से चला गया पर शोक शिकन बन कर झुर्रियों को बीच कहीं खो चुका है । 

Contents
  • बिरसा के पोते का दुख
  • मंगल मुंडा की मां पर टूटा दुखों का पहाड़
  • सांसद-विधायक ने की रस्म अदायगी
  • हर दिन जाती है किसी ना किसी की जान
  • रात भर करते रहे वेंटिलेटर का इंतज़ार
  • नहीं था आयुष्मान कार्ड
  • एसपी का जवाब
  • बिरसा मुंडा के पोते ने बताई हकीकत
  • …और अंत में पहुंचे अर्जुन मुंडा

बिरसा के पोते का दुख

नारायण मुंडा, बिरसा मुंडा के पोते
नारायण मुंडा, बिरसा मुंडा के पोते

मंगल मुंडा की मां पर टूटा दुखों का पहाड़

भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की मां लखमनी  मुंडा दहाड़ मार कर रो रही हैं । कैमरे में सब क़ैद हो रहा है । बिरसा की बहू को मालूम भी नहीं कि कैमरे में तस्वीरें क़ैद करने से किसे फायदा होगा । उनका तो बेटा गया । बिरसा का परपोता चला गया । सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई । लखमनी मुंडा रोने के अलावा कर भी क्या सकती है। टूटी चप्पल, बहुत पुरानी साड़ी और स्वेटर पहन कर उस सड़क तक आती हैं जिसे उन नेताओं के लिए ख़ास तौर से बनाया गया था जो भगवान बिरसा मुंडा के नाम आदिवासी गौरव दिवस मनाते हैं,  जीत के बाद मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हैं। बिरसा के परपोते के शव को लेकर जा रही गाड़ी रुकती है और फिर लखमनी मुंडा और तमाम औरतें मुंडा परंपरा के मुताबिक़ रस्में अदा करती हैं और रुक जाती हैं । मां का साथ यहीं तक था । आगे महिलाओं के जाने की मनाही है । बाकी काम पुरुष करेंगे । 

 

- Advertisement -
LD-advertisement
कालीचरण मुंडा
सांसद कालीचरण मुंडा बिरसा मुंडा के पोते से बातचीत करते हुए

सांसद-विधायक ने की रस्म अदायगी

हाल के ही चुनाव में जीत कर सांसद बने कालीचरण मुंडा, तोरपा सुदीप गुड़िया विधायक, खूंटी विधायक रामसूर्य मुंडा उलिहातू में घंटों तक रहे । परिवार को ढाढ़स बंधाने के अलावा अंतिम संस्कार तक वे नज़र आएं । उनके चेहरे पर भी लाचारगी साफ़ दिख रही थी… खूंटी में..झारखंड में तो ऐसे ही लोग राह चलते हादसों के शिकार हो जाते हैं । इस बार भगवान के परपोते ही विकास की सड़क की भेंट चढ़ गए। उन्होंने मिट्टी दी ।  पोते  नारायण मुंडा से मुंडारी में थोड़ी बहुत बात की और चले गए। 

- Advertisement -
royal-soler-new

मंगल मुंडा की मां

हर दिन जाती है किसी ना किसी की जान

गाँव वाले, कुछ समाजसेवी  मिट्टी देने आए, परिजन भी पहुंचे । सब ने रस्म अदायगी की  । खूंटी के लिए उलिहातू के लिए इस तरह के हादसे बहुत आम बात है । गांव में सड़क तो पहुंची है लेकिन परिवहन की वही व्यवस्था नहीं है….टेंपो, पिकअप वैन, टाटा मैजिक में लटक कर आना और जाना । क़िस्मत सही रही तो सही सलामत घर पहुँच जाएंगें। ख़राब रही तो सरकारी अस्पताल और रिम्स । 

मंगल मुंडा के भाई जंगल मुंडा
मंगल मुंडा के भाई जंगल मुंडा

रात भर करते रहे वेंटिलेटर का इंतज़ार

बिरसा मुंडा के एक और पोते हैं जंगल सिंह मुंडा । अंतिम संस्कार में मिट्टी देने के बाद जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि रांची के रिम्स में वेंटिलेटर नहीं मिला तो रात भर एंबुलेंस में ही रहे । सुबह अर्जुन मुंडा का फ़ोन आया तो एडमिट हुए और फिर इलाज शुरु हुआ । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आए थे, एयर एंबुलेंस की व्यस्था की गई थी लेकिन इलाज से संतुष्ट से लिहाजा नहीं ले गए । मंगल मुंडा को सिर भी गंभीर चोट लगी थी । 

नहीं था आयुष्मान कार्ड

 

मंगल मुंडा के भाई जंगल सिंह मुंडा बताते हैं कि निजी अस्पताल नहीं जा सके क्योंकि निजी अस्पताल वाले 20-25 हज़ार पहले ही रखवा लेते हैं । आयुष्मान कार्ड भी नहीं था  लिहाजा रिम्स में सुबह होने का इंतज़ार करते रहे । जिस भगवान बिरसा के नाम पर हर 14 नवंबर को करोड़ों रुपए का बजट बनता है , प्रधानमंत्री सियासी इस्तेमाल करते हैं, मुख्यमंत्री माला पहनाते हैं उनके वंशजों की आर्थिक दशा सौ साल में नहीं सुधर सकी । 

एसपी का जवाब

उलिहातू में जहां अंतिम संस्कार हो रहा था वहां खूंटी के एसपी दूर खड़े सारी व्यवस्था देख रहे थे । उनसे बातचीत की और सवाल पूछा गया कि इस तरह सड़कों पर बेतहाशा भागती  गाड़ियों पर लगाम क्यों नहीं लगती हैं तो वे कहते हैं कि  जागरुकता की जरुरत है । लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना सीखना होगा ।  

मंगल मुंडा के पिता नारायण मुंडा
बिरसा के पोते नारायण मुंडा मीडिया से बात करते हुए

बिरसा मुंडा के पोते ने बताई हकीकत

और अंत में मंगल मुंडा के इक्सासी वर्ष के पिता नारायण मुंडा थक कर बैठ जाते हैं और पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हैं । जब हमने पूछा कि सरकार से क्या मदद मिलती हैं तो कहते  कि सरकार से अनाज मिलता है  जो हर ग़रीब परिवार को मिलता है, पेंशन मिलती है हज़ार रुपए जो हर ग़रीब बुजुर्ग को मिलती है । उन्हें बहुत उम्मीद भी नहीं । वे खूंटी की सड़कों को देख, देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति को देख ख़ुश होते हैं । बेटे के जाने के ग़म को छुपाते हैं।

मंगल मुंडा की कब्र
मंगल मुंडा की कब्र श्रद्धांजलि देते अर्जुन मुंडा

…और अंत में पहुंचे अर्जुन मुंडा

उलिहातू में शाम ढल गई  , अंतिम संस्कार खत्म हो गया और विधायक और सांसद सब चले गए तो अर्जुन मुंडा पहुंचे । जहां मंगल मुंडा चीर निद्रा में सो गए वहां प्रणाम करते हैं और फिर नारायण मुंडा के घर चले जाते हैं । पीछे हेमंत सोरेन की तस्वीर उलटी लटकी हुई है और अर्जुन मुंडा परिजनों से बातचीत करते हुए नज़र आते हैं। वे  खूंटी में दस साल तक सांसद रहे ।  

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार विधानसभा में अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी के साथ वीडियो हुआ वायरल बिहार विधानसभा में अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी के साथ वीडियो हुआ वायरल
Next Article pushpa-2 पुष्पा-2 में सेंसर बोर्ड की चली कैंची, जानें कहां लगाए कट और हटाए कौन से सीन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • Giridih DPS स्कूल के टीचर की बेरहमी; पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा
  • रांची में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, दो महिलाओं समेत तीन लोगों की पिटाई
  • रांची से गायब दो बच्चे बरामद, पुलिस ने पूरी रात चलाया तलाशी अभियान
  • छपरा के हथुआ मार्केट में लगी आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान, होली और ईद का माल जलकर खाक
  • नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, एके-47, एके-56 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपे
  • ट्रेन के टॉयलेट में पोस्टर चिपकाने वाला बाबा बंगाली गिरफ्तार, मनचाहा प्यार और सेक्सुअल प्रॉब्लम को लेकर करता था दावा
  • कछुआ और प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी जारी, धनबाद से छापेमारी में सैकड़ों कछुए बरामद
  • पटना के कंकड़बाग में कारोबारी से लाखों की लूट, CCTV कैद हुई वारदात

You Might Also Like

Giridih DPS school teacher brutally beats student, ruptures eardrum

Giridih DPS स्कूल के टीचर की बेरहमी; पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

1 hour ago
breaking_news

रांची में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, दो महिलाओं समेत तीन लोगों की पिटाई

3 hours ago
ranchi child

रांची से गायब दो बच्चे बरामद, पुलिस ने पूरी रात चलाया तलाशी अभियान

9 hours ago
छपरा के हथुआ मार्केट में लगी आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान, होली और ईद का माल जलकर खाक

छपरा के हथुआ मार्केट में लगी आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान, होली और ईद का माल जलकर खाक

9 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?