झारखंड पर भी तूफान फेंगल का असर; आज से बदलेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2024

jharkhand_weather-report

Jharkhand Weather : बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान फेंगल को लेकर तमिलनाडु के तटीय जिलों समेत अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल का असर झारखंड के विभिन्न हिस्सों पर भी नजर आएगा।

झारखंड में शुक्रवार से मौसम बदलने का अनुमान है। झारखंड में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही सूबे के कुछ क्षेत्रों में कोहरे का भी असर देखा जाएगा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि चक्रवाती तूफान फेंगल 30 नवंबर को डिप्रेशन के रूप में तमिलनाडु तट को पार कर सकता है।

CM हेमंत सोरेन ने बताया, मंईयां योजना के तहत महिलाओं को कब से मिलने लगेंगे 2500 रुपये?

इस तूफान की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है। झारखंड पर भी इसका हल्का असर नजर आएगा। झारखंड में शुक्रवार से बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से झारखंड में बारिश की संभावना अभी नहीं जताई गई है।

See also  टी ट्राइब पर हेमंत के फैसले से हिमंता के असम में मच गया बवाल ! लौट गए झारखंडी तो सूनी पड़ जाएगी चाय बगान ?

हल्के बादलों की आवाजाही के कारण झारखंड में शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। झारखंड में फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। कुल मिलाकर कहा जाए तो तूफान के कारण झारखंड में बारिश तो नहीं होगी लेकिन तापमान में बदलाव देखा जा सकता है। झारखंड के कुछ हिस्सों में कोहरा भी देखा जा सकता है।

चक्रवाती तूफान फेंगल के अगले 48 घंटों में तेज होने का अनुमान है। इसके कारण तमिलनाडु के तटीय जिलों समेत अन्य हिस्सों में व्यापक रूप से जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यही नहीं मछुआरों को 31 नवंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। चेन्नई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस. बालचंद्रन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव अब नागापट्टिनम से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

See also  झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का मिजाज

प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर लगा ली फांसी; गोरखपुर की पायलट सुसाइड कांड में बड़ा खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now