परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रखा गया, ‘नाम के फेर में फंसे’ BJP समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2026

परिमल नाथवानी का नामांकन पत्र मंजूर, मुकाबला हुआ दिलचस्प, कांग्रेस के सभी विधायक जाएंगे दिल्ली

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को स्क्रूटनी के बाद होल्ड पर रख दिया गया है। उनके दस्तावेजों में नाम को लेकर पैदा हुए तकनीकी विवाद के बाद निर्वाची पदाधिकारी (Returning Officer) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में तीन त्रुटियां पाई गई है। एक नाम को लेकर दूसरा अपडिवाइडेड फैमली के डिटेल को लेकर और तीसरा केस संबंधित जानकारी के संबंध में है।

नाम के ‘स्पेलिंग ऑर्डर’ पर फंसा पेंच
मिली जानकारी के अनुसार, परिमल नाथवानी द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में नाम की विसंगति सामने आई है। कुछ सरकारी और चुनावी दस्तावेजों में उनका नाम परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) दर्ज है। जबकि कुछ अन्य दस्तावेजों में उनका नाम उलटकर नाथवानी परिमल लिखा हुआ है।दस्तावेजों में नाम के इस फेरबदल और विसंगति को देखते हुए स्क्रूटनी के दौरान निर्वाची पदाधिकारी ने इस पर आपत्ति जताई और उनके नामांकन को फिलहाल होल्ड पर रख दिया है। अब इस तकनीकी खामी पर सफाई या सही दस्तावेज पेश करने के बाद ही आगे का फैसला होगा।
बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के नामांकन सही पाए गए
एक तरफ जहां परिमल नाथवानी के नाम पर संशय बरकरार है, वहीं दूसरी ओर अन्य प्रमुख उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। जांच प्रक्रिया के दौरान झामुमो के बैद्यनाथ राम का नामांकन पत्र पूरी तरह वैध और सही पाया गया है।कांग्रेस के प्रणव झा के नामांकन पत्रों की जांच भी सफल रही और उनका पर्चा भी सही पाया गया है। निर्वाची पदाधिकारी की हरी झंडी मिलने के बाद इन दोनों उम्मीदवारों का चुनावी सफर अब अगले चरण में पहुंच गया है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
आज ही नामांकन की अंतिम तिथि है, जांच चल रही है। परिमल नाथवानी जैसे बड़े चेहरे का नामांकन होल्ड पर जाने की खबर से राजनीतिक गलियारों में अचानक सनसनी फैल गई है। नथवाणी खेमा अब इस तकनीकी आपत्ति को दूर करने और विसंगति को स्पष्ट करने के लिए कानूनी और चुनावी विशेषज्ञों से राय-मशविरा करने में जुट गया है।

See also  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, इरफान अंसारी से नाराज जामताड़ा जिला कमेटी की पूरी टीम बीजेपी में हुई शामिल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now