हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिल्ली दौरे पर PM मोदी, अमित शाह, खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, शपथग्रहण के लिए किया आमंत्रित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2024

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिल्ली दौरे पर पीएम मोदी, अमित शाह, खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, शपथग्रहण के लिए किया आमंत्रित

रांची: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन दिल्ली दौरे पर है। मंगलवार को उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद इन दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि , “आप सभी को शुभकामनाएं…आने वाले दिनों में भी मुलाकात होंगी…बहुत सारी चीजें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं।”

 

GdTr0DzW4AA76eP

Hemant Soren and Kalpana Murmu Soren met Prime Minister Narendra Modi in Delhi
इसके साथ ही हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका वांड्रा से मुलाकात कर उन्हे 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया।

WhatsApp Image 2024 11 26 at 17.25.55 24097c97
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने शपथग्रहण समारोह को लेकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मल्किार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हे शपथग्रहण समारोह में आने का न्यौता दिया।


WhatsApp Image 2024 11 26 at 18.21.03 25aa72d8

See also  सिमडेगा में कांग्रेस ऑफिस का उद्घाटन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now