झारखंड में विधायकों ने शुरू किया खेला, हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह पाने के लिए पहुंच गए दिल्ली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2024

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन, JMM ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

झारखंड में हेमंत सरकार दोबारा सत्ता में आ गई है। हेमंत सरकार का गठन 28 नवंबर को होगा। मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे, लेकिन मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होंगे, यह तय होना बाकी है। दूसरी ओर कैबिनेट में जगह पाने को सभी पार्टियों के विधायक लामबंदी में जुट गए हैं। आलाकमान तक दौड़ लगा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दिल्ली में हैं तो झामुमो विधायक रांची में ही दावेदारी पेश कर रहे हैं। राजद विधायक रांची में कैंप कर रहे पार्टी के आला नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

कांग्रेसी विधायक पहुंचे हैं दिल्ली

कांग्रेस की बात करें तो विधायक दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, कुमार जयमंगल, बंधु तिर्की समेत कई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। कुछ मंगलवार को जाएंगे। सभी हेमंत मंत्रिमंडल में जगह पक्की करने की जुगत में हैं। झामुमो के कई विधायक सीएम आवास पहुंच हेमंत सोरेन से भेंट कर रहे हैं।

See also  मॉडल जेल मैनुअल बनाने में देरी पर हाई कोर्ट नाराज, गृह सचिव को किया तलब

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में कांग्रेस के चार मंत्री होंगे। इसलिए पार्टी सभी वर्गों का ख्याल रखना चाह रही है। अनुसूचित जाति से दो विधायक जीते हैं। ऐसे में राधाकृष्ण किशोर या सुरेश बैठा मंत्री बन सकते हैं। वहीं, इरफान अंसारी का अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री बनना तय माना जा रहा है। ओबीसी से ममता देवी या प्रदीप यादव की लॉटरी लग सकती है।

झारखंड चुनाव में मिली हार के कारणों पर भाजपा का दिल्ली में मंथन, आलाकमान ने मांगी रिपोर्ट

सामान्य कोटे से दीपिका पांडेय सिंह और अनूप सिंह तथा आदिवासी कोटे से डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी दावेदार हैं। मंत्रिमंडल में कांग्रेस के प्रतिनिधित्व पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कैबिनेट में विभिन्न प्रमंडलों, समुदायों का प्रतिनिधित्व हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। वहीं विधायक दल के नेता पद पर कहा कि विधायी कार्यों के जानकार और मुखर रहने वाले को ही इस पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

See also  नामकुम में सुबह-सुबह मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, मेडिका में चल रहा इलाज

मंत्रिमंडल के लिए कांग्रेस तीन समीकरण पर काम कर रही है। पहला प्रमंडलवार, दूसरा जातिवार और तीसरा पिछली सरकार का फार्मूला। पिछले फार्मूले के तहत बन्ना गुप्ता की जगह नया चेहरा होगा। प्रमंडलों से उ. छोटानागपुर और पलामू एक-एक मंत्री हो सकते हैं। दक्षिणी छोटानागपुर और संताल से भी मंत्री बनना तय है।

झामुमो संताल-कोल्हान से होंगे अधिक चेहरे

झामुमो कोटे से दीपक बिरुवा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन फिर मंत्री बन सकते हैं। महिला कोटे से लुईस मरांडी या सविता महतो हैं। पिछली सरकार में सामान्य कोटे से मिथिलेश ठाकुर मंत्री थे, उनकी जगह अनंत प्रताप देव ले सकते हैं। वहीं रवींद्रनाथ महतो, मथुरा महतो और उमाकांत रजक भी दौड़ में शामिल हैं।

झारखंड में जीते 71 विधायक करोड़पति; कौन सबसे दौलतमंद, किसके पास सबसे कम संपत्ति?

राजद चार विधायकों में एक हो सकते हैं मंत्री

राजद के चार विधायकों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है। रेस में सुरेश पासवान, संजय प्रसाद यादव और संजय सिंह यादव हैं। विधायक दल के नेता बने सुरेश के मंत्री बनने की संभावना ज्यादा है। वहीं, माले को अगर मंत्री पद मिलता है तो अरूप चटर्जी जगह पा सकते हैं।

See also  केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दिया, बालेंद्र शाह को अंतरिम PM बनाने की मांग, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को लोगों ने पीटा

मोरहाबादी में होगा शपथ ग्रहण समारोह, तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीसी वरुण रंजन के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने सोमवार को समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाएं ससमय पूरी करने का निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने समारोह में शिरकत करने वाली हस्तियों के रहने-ठहरने, स्वागत समेत वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर समाहरणालय में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, शपथग्रहण समारोह के लिए गठबंधन के साथियों को देंगे न्यौता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now