झारखंड में मंगलवार से बदल जाएगा मौसमः गिरेगा पारा, सताएगी सर्दी, इस साल होगी जबदस्त ठंड

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

रांची: झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मंगलवार से सर्दी का सितम शुरू हो सकता है। इसकी शुरूआत सोमवार से ही शुरू हो गई है। सुबह में धुंध बढ़ेगी और हल्के बादल भी छा सकते है। अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य में धीरे धीरे ठंड अब चरम की ओर जाएगा।

अबुआ सरकार ने शहीद अर्जुन महतो के परिवार के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, मिलेंगे 10 लाख और सरकारी नौकरी, हेमंत सोरेन का एलान
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में ये बदलाव बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के कारण आएगा, जिसका असर दक्षिण भारत के राज्यों में देखने को पड़ सकता है। झारखंड में भी इसके प्रभाव से हल्के बादल छाने के साथ दक्षिण-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी। राज्यभर में अगले तीन दिन तक यानी 28 नवंबर तक बादल छाए रह सकते हैं। बादल छंटने के बाद ठंड और बढ़ेगी।

रविवार को रांची समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में धुंध रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब हैं। जमशेदपुर का अधिकतम 28.0 और मेदिनीनगर का 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में पाकुड़ और सरायकेला का अधिकतम सबसे ज्यादा 28.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री पर पहुंचने के आसार हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now