- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

अस्पताल के बाथरूम में पैदा हुआ बच्चा, नर्स को बुलाते रहे परिजन, नवजात को ले भागा कुत्ता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2024

newborn-baby

डेस्कः पश्चिम बंगाल के बंकूरा में कोचदीही गांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रिया रॉय नाम की एक गर्भवती महिला के साथ अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ जिसे शायद वह जीवनभर नहीं भूल पाएगी। परिवार के अनुसार प्रिया को अचानक पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे यूरीन टेस्ट बोला को वह वाशरूम में अपनी यूरीन कलैक्ट करने के लिए गई। यहां अचानक ही उसकी प्रीमेच्योर डिलीवरी हो गई।

परिजनों ने आनन-फानन में ड्यूटी पर मौजूद नर्सों को बुलाया तो मां को प्रसूति वार्ड में ले जाया गया। कुछ देर बाद जब परिजन गर्भ में पल रहे बच्चे को देखने आये तो देखा कि बच्चा वहां नहीं है। एक कुत्ता बच्चे को मुंह में लेकर भाग रहा था।

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला बोली- पति ने ही देह व्यापार में धकेला

अस्पताल के अधिकारी परिवार से बहस करने लगे तो सोनामुखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद, अस्पताल के अधिकारियों ने गर्भवती मां को तुरंत बिष्णुपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर अस्पताल की सुरक्षा और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। सुबह के समय भी कई आवारा कुत्ते अस्पताल परिसर में घूमते नजर आते हैं।

See also  रांची में वकील के परिवार ने किया सुसाइड अटेंप्ट: :इकलौते बेटे की हुई मौत, मां-नाबालिग बेटी अस्पताल में इलाजरत

अस्पताल के अधिकारियों का दावा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जो लोग रात में ड्यूटी पर थे, उनसे पूछताछ की जाएगी कि क्या इस घटना में कोई सच्चाई है। इस संबंध में अभी तक अस्पताल अधिकारियों के पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Breaking News: मधुपुर के पीठासीन पदाधिकारी हिरासत में, राजनीतिक दल के पक्ष में वोट कराने का आरोप

घटना के बाद बिष्णुपुर जिला स्वास्थ्य विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल स्थलीय जांच के लिए सोनामुखी ग्रामीण अस्पताल आया। बिष्णुपुर स्वास्थ्य जिले के दो डिप्टी सीएमओएच सोनामुखी ग्रामीण अस्पताल आए और अस्पताल अधिकारियों से लगभग एक घंटे तक बात की। उन्होंने विभिन्न सूचनाएं जुटाईं।

बिष्णुपुर स्वास्थ्य जिले की डिप्टी सीएमओएच मीनाक्षी मैती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिला एक महीने दस दिन की गर्भवती थी। परिवार द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि परिवार द्वारा साझा की गई तस्वीर भी नकली है।

See also  एल्विश यादव के घर अंधाधुंध फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने 22 राउंड बरसाई गोली

इंडिया गेट पर कोलकाता की मॉडल का अश्लील डांस, अचानक खुल गई सफेद तौलिया, और फिर… VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now