दूसरे चरण की वोटिंग से पहले शिवराज ने चखा झारखंडी ‘स्वाद’ ओल का भर्ता, गोंदली की खीर खा कर हुए तृप्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2024

shivraj singh chauhan

रांचीः झारखंड के बीजेपी प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले झारखंडी स्वाद का लुत्फ उठाया। उन्होंने रांची के आदिवासी पकवानों को परोसने वाले एक रेस्त्रां में जाकर ठेठ झारखंडी अंदाज़ में खाना खाया। संताल परगना समेत झारखंड कई 38 जिलों में  बुधवार को वोट डाले जाएंगें। 

शिवराज ने झारखंडी स्वाद का लिया आनंद

शिवराज सिंह ने कहा कि  रांची के अजम एम्बा में इतना स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन करके मन आनंद और प्रसन्नता से भर गया।मैं बहन को बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने झारखंड के पारंपरिक भोजन को सारे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया। मैं संजय सेठ जी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इसकी जानकारी दी।

shivraj singh chauhan

यहां हमने चकोर का सूप लिया, जो स्वादिष्ट था और कई पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है। यह कई बीमारियों को दूर करते हैं। सनई के फूल का स्वाद अद्भुत था। सहजन के फूल के पकौड़े मेरी कल्पना में नहीं थे। उसके साथ साथ कई प्रकार की चटनियां हमने खाईं। सनेह फूल के पकोड़े, दाल पीठा, फुटकल की चटनी, ब्राह्मी साग की चटनी, कुंदरुम की चटनी, धुसका, ओल का भर्ता, चावल और रागी का छिलका, बैगन उड़द बड़ी की सब्जी , कटई साग आलू की सब्जी और गोंदली की खीर का स्वाद लिया, जो बहुत स्वादिष्ट थे। यहां आकर ऐसा लगा जैसे स्वाद की अलग दुनिया में आ गया।

 

See also  झारखंड कांग्रेस की नई जंबो टीम, 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव बनाए गए,ऑर्डिनेटर टीम में 44 नेताओं को मिली जगह

shivraj singh chauhan

 

 

 

 

 

 

 

 

शिवराज ने क्या-क्या खाया

ग़ौरतलब है कि  झारखंड में बीजेपी आदिवासी वोटर्स को अपनी ओर करने की जी तो़ड़ कोशिश करने में लगी है । अजम अंबा में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चाक़ोड़ साग का माड़झोर , सहजन फूल के पकौड़े , सनेह फूल के पकोड़े, दाल पीठा , फुटकल की चटनी , ब्राह्मी साग की चटनी, कुंदरुम की चटनी , धुसका, ओल का भर्ता, चावल और रागी का छिलका, बैगन उड़द बड़ी की सब्जी , कटई साग आलू की सब्जी और गोंदली की खीर का स्वाद लिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now