पाकिस्तानी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, रोते-बिलखते बताया कैसा है हाल; VIDEO

pakistan_girl_viral_video

भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के नजदीक होने के बावजूद रिश्तों में काफी दूर हैं। दोनों देशों में तल्खी बढ़ी ही रहती है। इस बीच इंटरनेट पर एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की रोते हुए दिख रही है। बता रही है कि उसे एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया है। वह लोगों से राय ले रही है कि अब वह क्या करे?

झारखंड में दूसरे चरण का प्रचार खत्म, लाइवदैनिक से बोले हेमंत मेहनत करता हूं , 23 को साकारात्मक परिणाम आएगा

पाकिस्तान की कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद ने वीडियो में बताया है कि उसे एक भारतीय लड़के से प्यार हो गया है। उसके वीडियो ने दुनिया भर में सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। हालांकि, वीडियो से यह नहीं पता चल पाया है कि आयमन को वाकई किसी हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया है या फिर उसने यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया है।

वायरल हुए वीडियो में आयमन अपने घर की छत पर रोती हुई दिखाई दे रही है और स्पष्ट रूप से परेशान लग रही है। वीडियो के कैप्शन में, वह पूछ रही है कि “मुझे क्या करना चाहिए।” वीडियो में वह अपने सिर को अपने हाथों में पकड़े हुए, आंसू रोकने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। कुछ देर में वह दीवार के सहारे झुककर जमीन पर गिर जाती है।

पूर्व मंत्री और गोमिया के पूर्व विधायक छत्रु महतो को बीजेपी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, कुछ दिनों से बीमार थे

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aymen sajid (@aymensajid2)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now