झारखंड चुनाव- पहले चरण के वोटिंग से पहले बीजेपी ने कथित घुसपैठ को बनाया मुद्दा, शाह, नड्डा और हिमंता गरजे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2024

AMIT SHAH, HIMANTA NADDA

रांचीः झारखंड चुनाव से पहले बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने एक सुर में घुसपैठ, कटोगे तो बटोगे और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया । केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झरिया और बाघमारा में  कहा कि, आने वाली 20 तारीख को आपका एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है। हिमंत बिस्वा सरमा ने खिजरी विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सरमा ने कहा कि  झारखंड चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है, क्योंकि यहां घुसपैठ का मुद्दा सबसे बड़ा है।  जेपी नड्डा ने भी बगोदर और जमुआ विधानसभा में रैली की ।

बाघमारा- झरिया में अमित शाह

अमित शाह ने  जनता से अपील करते हुए कहा कि, आने वाली 20 तारीख को आपका एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि, झारखंड की जनता को तय करना है, अपना घर भरने वाली झामुमो सरकार चाहिए या फिर लखपति दीदी बनाने वाली भाजपा सरकार चाहिए।

See also  JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी: पत्थलगड्डा BSO तेजनारायण पंडित हिरासत में, CID के निर्देश पर कार्रवाई

लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

गृह मंत्री ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेताओं के घर 350 करोड़ रुपए पकड़े जाते है, उसके बाद 35 करोड़ पकड़े जाते हैं। ये पैसा झारखंड की गरीब जनता है, लेकिन हेमंत सरकार इस पर चुप्पी साध लेती है। शाह ने झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में 1 हजार करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला, 1 हजार करोड़ रुपए का खनन घोटाला और हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया गया। ल

हिमंता ने ईडी की रेड पर घेरा

असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने खिजरी विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। हिमंता ने कहा कि रांची में इडी ने कई जगहों पर रेड की, जिस दौरान घुसपैठियों से जुड़े दस्तावेज बरामद बरामद किए गए। आज साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में लगातार घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आज साहिबगंज में जिले में मुस्लिमों की संख्या 35 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

See also  सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू

नड्डा ने बगोदर और जमुआ में रैली की

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बगोदर और जमुआ में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, झारखंड में भाजपा की हवा चल रही है, लोगों ने मन बना लिया है अब भ्रष्टाचार में लिप्त हेमंत सरकार को सबक सिखाना है।  उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम किया है। इनमें से झारखंड में 18 लाख मकान बने हैं, जिनमें से 21 हजार मकान गिरिडीह जिले में बने हैं।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखंड को 5 नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं। आप भाजपा को चुनाव जिता दीजिए, 10 नए मेडिकल कॉलेज हम और यहां देंगे। देवघर में AIIMS देने का काम हमारी सरकार ने किया है। मैं दावे से कह सकता हूं कि आज से 3-4 साल बाद कोई भी मरीज दिल्ली नहीं जाएगा, उसका इलाज यहीं देवघर में होगा। झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

See also  झारखंड में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now